दिनांक: 30-OCT-2022
दिन: सोमवार, 09:15 AM
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
30/10/2022, रविवार, प्रातः 09.15 AM, श्री पूनमचंद बेगवानी व श्री विजय सिंह सुमन देवी बेगवानी की सुपौत्री व श्री पीयूष-आरती बेगवानी की सुपुत्री का नामकरण जैन संस्कार विधि से उपासक व 'श्री' श्रेणी संस्कारक श्री विमल गुनेचा व संस्कारक श्री पवन गिड़ीया ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया।
संस्कारकों ने कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामन्त्र से करवाया। बेगवानी परिवार द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने बेगवानी परिवार व अन्य अतिथियों को मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा की इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने भी जैन संस्कार विधि के बारे में जानकारी दी, बेगवानी परिवार का आभार ज्ञापन किया, व शुभकामनाएं प्रेषित की व पधारें हुए मेहमानों से ये निवेदन किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम अपने घर मे जैन संस्कार विधि से ज़रूर संपादित करवाएं। संस्कारकों ने बेगवानी परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप वर्ष भर में कम से कम 301 माला 'ॐ महावीराय नमः' की फेरने का संकल्प करवाया वो सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। संस्कारक श्री पवन गिड़ीया ने कार्यक्रम को जैन संस्कार विधि से संपादित करवाने पर आभार ज्ञापन किया। बेगवानी परिवार ने पधारे हुए सभी संस्कारकों व मेहमानों का आभार ज्ञापित किया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्