तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली द्वारा तेरापंथ टास्क फोर्स (TTF) – मिशन एम्पावरमेंट के अंतर्गत मात्र 3 दिनों में 4 कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया।
इन कार्यशालाओं का लाभ दिल्ली के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने प्राप्त किया।
इन कार्यशालाओं का संचालन आचार्यप्रवर के प्रेरणास्रोत TTF प्रशिक्षक श्री भव्य बोहरा एवं श्री लोकेंद्र जैन ने किया।
उनके समर्पण, कर्मठता एवं सेवाभाव से यह कार्यशालाएँ सफलतापूर्वक संपन्न हो सकीं।
तेरापंथ टास्क फोर्स (TTF) के प्रमुख लाभ :
युवाओं एवं समाजजनों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्म-विश्वास का विकास।
टीमवर्क, समय प्रबंधन एवं संगठनात्मक कौशल को बढ़ावा।
समाज में सेवा भावना, सहयोग एवं एकजुटता की भावना का सुदृढ़ीकरण।
प्रतिभागियों में नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच का विस्तार।
युवाओं का समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान हेतु प्रेरणा।
आपातकालीन परिस्थितियाँ जैसे भूकंप, बाढ़, आगजनी अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित सहायता एवं राहत कार्यों के लिए प्रशिक्षित होना।
प्राथमिक चिकित्सा, बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी से आपदा प्रबंधन में सहयोग।
प्रभारी श्री चैनल मुनीराज एवं सभी साथियों के अथक परिश्रम, सुनियोजित प्रयास एवं सतत सहयोग से इन कार्यशालाओं को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
;
संघ सेवा में सदैव तत्पर और तैयार रहती है – धर्म संघ की युवा शक्ति।
चारित्रात्माओं के दिल्ली–NCR विहार पर विहार सेवा के माध्यम से तेरापंथ दिल्ली के युवा साथियों ने अपना आध्यात्मिक विकास किया साथ ही संघीय दायित्व को भी सजगता से निभाया। अब तक परिषद् के सदस्यों ने लगभग 225 किलोमीटर की विहार सेवा का लाभ लिया। सभी की जागरूकता एवं सक्रिय निष्कर्ष के प्रति हार्दिक साधुवाद।
;
तेरापंथ धर्मसंघ की परंपराओं में ज्ञानार्जन एवं आत्म विकास की दृष्टि से समय-समय पर विविध प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में ओम्तालाल भवन, विवेक विहार में जैन विद्या कार्यशाला का आयोजन 16 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 तक हुआ।
कार्यशाला “उड़ान” (टी.पी.जे. युवा विकास कार्यक्रम-3) के सान्निध्य में संपन्न हुई।
सप्ताह में पाँच दिन (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 8:30 से 9:30 तक इसका आयोजन हुआ। कार्यशाला में बच्चों संख्या में सहभागियों ने आध्यात्मिक लाभ लिया।
प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को निम्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया –
• जैन दर्शन एवं तत्वज्ञान
• जैन धर्म और साधना का संबंध
• जैन इतिहास
• तेरापंथी कार्यप्रणाली का इतिहास
• युवा जीवन के लक्ष्य
• जैन श्रावक जीवन, आध्यात्मिक एवं व्यवहारिक विषय
कार्यशाला के अंतिम दिवस बच्चों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा द्वारा प्रतिभागियों के अर्जित ज्ञान, समझ और उनके अभ्यास का मूल्यांकन कर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
कार्यशाला के सफल आयोजन में श्री प्रदीप चौधरी एवं जीतेन्द्र डागा का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
यह जैन विद्या कार्यशाला न केवल ज्ञानार्जन का माध्यम बनी, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी रहा। प्रतिभागियों ने ज्ञान को आत्मसात कर उसे व्यवहार में लाने का संकल्प लिया। तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा ऐसे आयोजनों का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
;
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समाज को सुलभ एवं विश्वसनीय जाँच सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यह केंद्र आचार्यश्री तुलसी के नाम से प्रेरित होकर सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य-संवर्धन की भावना को समर्पित है।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली ने इस केंद्र को समाज के सभी वर्गों के लिए एक 'सेवा-केन्द्रित चिकित्सा सुविधा' के रूप में विकसित किया है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ न्यूनतम लागत पर उपलब्ध कराई जाती हैं।
मुख्य विशेषताएँ :
सेवाओं का दायरा :
निष्कर्ष :
'आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर' केवल एक चिकित्सकीय केंद्र नहीं, बल्कि तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली की सेवा भावना का जीवंत प्रतीक है।
यह केंद्र 'स्वास्थ्य में सेवा - सेवा में साधना' के मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का सशक्त माध्यम बन चुका है।
परिषद् का यह प्रयास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान दे रहा है, बल्कि यह समाज में निरोगी जीवन और जागरूकता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा संचालित आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल समाज के विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श आवासीय केंद्र है, जहाँ अध्ययन के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और स्वावलंबन के मूल्यों का विकास किया जाता है।
आचार्य श्री तुलसी जी के जीवन-सिद्धांतों से प्रेरित यह हॉस्टल विद्यार्थियों को न केवल रहने और पढ़ने की सुविधा देता है, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी कार्य करता है।
मुख्य विशेषताएँ :
सेवाओं का दायरा :
निष्कर्ष :
आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल केवल एक छात्रावास नहीं, बल्कि यह तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली की संस्कारमय शिक्षा और सेवा भावना का जीवंत प्रतीक है। यहाँ विद्यार्थी न केवल शिक्षा ग्रहण करते हैं, बल्कि जीवन जीने की कला, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की भी शिक्षा प्राप्त करते हैं। परिषद् का यह प्रयास समाज में संस्कारवान, योग्य और सेवाभावी युवाओं को तैयार करने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम है।
;
तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली द्वारा तेरापंथ टास्क फोर्स (TTF) – मिशन एम्पावरमेंट के अंतर्गत मात्र 3 दिनों में 4 कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया।
इन कार्यशालाओं का लाभ दिल्ली के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने प्राप्त किया।
इन कार्यशालाओं का संचालन आचार्यप्रवर के प्रेरणास्रोत TTF प्रशिक्षक श्री भव्य बोहरा एवं श्री लोकेंद्र जैन ने किया।
उनके समर्पण, कर्मठता एवं सेवाभाव से यह कार्यशालाएँ सफलतापूर्वक संपन्न हो सकीं।
तेरापंथ टास्क फोर्स (TTF) के प्रमुख लाभ :
युवाओं एवं समाजजनों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्म-विश्वास का विकास।
टीमवर्क, समय प्रबंधन एवं संगठनात्मक कौशल को बढ़ावा।
समाज में सेवा भावना, सहयोग एवं एकजुटता की भावना का सुदृढ़ीकरण।
प्रतिभागियों में नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच का विस्तार।
युवाओं का समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान हेतु प्रेरणा।
आपातकालीन परिस्थितियाँ जैसे भूकंप, बाढ़, आगजनी अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित सहायता एवं राहत कार्यों के लिए प्रशिक्षित होना।
प्राथमिक चिकित्सा, बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी से आपदा प्रबंधन में सहयोग।
प्रभारी श्री चैनल मुनीराज एवं सभी साथियों के अथक परिश्रम, सुनियोजित प्रयास एवं सतत सहयोग से इन कार्यशालाओं को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
;
संघ सेवा में सदैव तत्पर और तैयार रहती है – धर्म संघ की युवा शक्ति।
चारित्रात्माओं के दिल्ली–NCR विहार पर विहार सेवा के माध्यम से तेरापंथ दिल्ली के युवा साथियों ने अपना आध्यात्मिक विकास किया साथ ही संघीय दायित्व को भी सजगता से निभाया। अब तक परिषद् के सदस्यों ने लगभग 225 किलोमीटर की विहार सेवा का लाभ लिया। सभी की जागरूकता एवं सक्रिय निष्कर्ष के प्रति हार्दिक साधुवाद।
;
तेरापंथ धर्मसंघ की परंपराओं में ज्ञानार्जन एवं आत्म विकास की दृष्टि से समय-समय पर विविध प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में ओम्तालाल भवन, विवेक विहार में जैन विद्या कार्यशाला का आयोजन 16 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 तक हुआ।
कार्यशाला “उड़ान” (टी.पी.जे. युवा विकास कार्यक्रम-3) के सान्निध्य में संपन्न हुई।
सप्ताह में पाँच दिन (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 8:30 से 9:30 तक इसका आयोजन हुआ। कार्यशाला में बच्चों संख्या में सहभागियों ने आध्यात्मिक लाभ लिया।
प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को निम्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया –
• जैन दर्शन एवं तत्वज्ञान
• जैन धर्म और साधना का संबंध
• जैन इतिहास
• तेरापंथी कार्यप्रणाली का इतिहास
• युवा जीवन के लक्ष्य
• जैन श्रावक जीवन, आध्यात्मिक एवं व्यवहारिक विषय
कार्यशाला के अंतिम दिवस बच्चों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा द्वारा प्रतिभागियों के अर्जित ज्ञान, समझ और उनके अभ्यास का मूल्यांकन कर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
कार्यशाला के सफल आयोजन में श्री प्रदीप चौधरी एवं जीतेन्द्र डागा का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
यह जैन विद्या कार्यशाला न केवल ज्ञानार्जन का माध्यम बनी, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी रहा। प्रतिभागियों ने ज्ञान को आत्मसात कर उसे व्यवहार में लाने का संकल्प लिया। तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा ऐसे आयोजनों का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
;
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समाज को सुलभ एवं विश्वसनीय जाँच सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यह केंद्र आचार्यश्री तुलसी के नाम से प्रेरित होकर सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य-संवर्धन की भावना को समर्पित है।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली ने इस केंद्र को समाज के सभी वर्गों के लिए एक 'सेवा-केन्द्रित चिकित्सा सुविधा' के रूप में विकसित किया है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ न्यूनतम लागत पर उपलब्ध कराई जाती हैं।
मुख्य विशेषताएँ :
सेवाओं का दायरा :
निष्कर्ष :
'आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर' केवल एक चिकित्सकीय केंद्र नहीं, बल्कि तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली की सेवा भावना का जीवंत प्रतीक है।
यह केंद्र 'स्वास्थ्य में सेवा - सेवा में साधना' के मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का सशक्त माध्यम बन चुका है।
परिषद् का यह प्रयास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान दे रहा है, बल्कि यह समाज में निरोगी जीवन और जागरूकता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा संचालित आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल समाज के विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श आवासीय केंद्र है, जहाँ अध्ययन के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और स्वावलंबन के मूल्यों का विकास किया जाता है।
आचार्य श्री तुलसी जी के जीवन-सिद्धांतों से प्रेरित यह हॉस्टल विद्यार्थियों को न केवल रहने और पढ़ने की सुविधा देता है, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी कार्य करता है।
मुख्य विशेषताएँ :
सेवाओं का दायरा :
निष्कर्ष :
आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल केवल एक छात्रावास नहीं, बल्कि यह तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली की संस्कारमय शिक्षा और सेवा भावना का जीवंत प्रतीक है। यहाँ विद्यार्थी न केवल शिक्षा ग्रहण करते हैं, बल्कि जीवन जीने की कला, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की भी शिक्षा प्राप्त करते हैं। परिषद् का यह प्रयास समाज में संस्कारवान, योग्य और सेवाभावी युवाओं को तैयार करने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम है।
;
तेरापंथ स्थापना दिवस के पावन अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के तत्वावधान में एक विशेष तप साधना कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में युवा साधकों ने अद्भुत आत्मबल और संयम का परिचय देते हुए उपवास कर कर्म निर्जरा की।
इस उपक्रम में कुल 109 उपवास, लगभग 29 एकासन तथा अनेक साधकों ने अठाई और उससे ऊपर की तपस्या कर कठिन साधना को भी पूर्ण किया। इस तप साधना ने सम्पूर्ण समाज में संयम, प्रेरणा और आत्मशक्ति का संदेश प्रेषित किया। सभी तपस्वियों के प्रति अनंत साधुवाद।
;
जैन समाज में जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न पड़ावों पर संस्कारों की गरिमा एवं महत्व को स्थापित करना।
युवाओं में व्यवहारिक जैन परंपराओं से जुड़ाव।
धार्मिक आचरण एवं मर्यादा के साथ आधुनिक जीवन में संतुलन स्थापित करना।
1. संस्कार कार्यशाला –
जैन संस्कारों का महत्व समझाने हेतु एक बंधन कार्यशाला का आयोजन दिनांक 3 अगस्त 2025 को शासनश्री साध्वीश्री प्रियंका जी के सान्निध्य एवं साध्वीश्री लक्ष्मिभाई जी के सान्निध्य में रोहिणी में आयोजित की गई। इसमें जैन संस्कारों द्वारा आयोजन कैसे किया जाए, समझाया गया।
2. जैन संस्कार विधि का कार्यक्रम –
नामकरण, विवाह, जन्मदिवस, समर्पण आदि अवसरों पर जैन संस्कार विधि के अनुरूप जैन संस्कारों द्वारा आयोजित किए गए।
3. जागरूकता अभियान –
समाज के परिवारों को समझाया गया कि जैन संस्कार विधि से जीवन अधिक सादगपूर्ण, आध्यात्मिक एवं मर्यादित बनता है।
4. धर्मोपदेश एवं मार्गदर्शन –
संस्कारों की प्रेरणा से जैन परंपराओं का सही स्वरूप समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा सत्र 2025-26 में अब तक जैन संस्कार विधि द्वारा कुल 46 कार्यक्रम आयोजित किए गए।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा जैन संस्कार विधि आयाम में जून, जुलाई, अगस्त माह में लगातार विराट श्रेणियों में स्तर परिषद की सूचियों में अपना नाम अंकित करवाया है।
• समाज में धार्मिक आस्था एवं संस्कारों के प्रति विश्वास बढ़ा।
• युवाओं में जैन धर्म की समझ एवं रुचि गहरी हुई।
• सादगीपूर्ण एवं सात्विक जीवन शैली को अपनाने की प्रेरणा मिली।
• विवाह एवं अन्य संस्कारिक अवसरों पर व्यर्थ व्यय और आडंबर में कमी आई।
जैन संस्कार विधि समाज में धार्मिक चेतना जगाने, परंपराओं को जीवित रखने तथा नई पीढ़ी को संस्कारित करने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हुई है। तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली इस विधि को और अधिक परिवारों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
;
तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली द्वारा पिछले सात वर्षों से भक्तामर स्त्रोत अनुष्ठान का भव्य एवं नियमित आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। आचार्य महाप्रज्ञ जी एवं उपाध्याय यशोविजय जी की अमूल्य रचनाओं के माध्यम से श्रावक-श्राविकाओं को आस्था और श्रद्धा का बोध होता है। पवित्र भक्तामर स्त्रोत जैन परंपरा में आध्यात्मिक शक्ति और साधना का प्रभावशाली प्रतीक है।
इन अनुष्ठानों में भक्तगण सामूहिक रूप से भक्तामर स्त्रोत का सस्वर उच्चारण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। शक्ति और साधना का यह अद्भुत संगम न केवल श्रद्धालुओं की मानसिक शांति और आत्म-विश्वास बढ़ाता है, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में मार्गदर्शन भी करता है।
भक्ति और साधना का प्रतीक :
यह स्त्रोत भगवान ऋषभदेव के प्रति भक्ति और समर्पण का श्रेष्ठ अभिव्यक्ति है।
ईश्वरीय प्रभाव का साधक :
इसके नियमित पाठ से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आंतरिक संतुलन प्राप्त होता है।
सकारात्मक प्रभाव :
श्रद्धालुओं के जीवन में उत्साह, आत्मबल और संस्कारात्मक दृष्टिकोण का संचार होता है।
मोक्षमार्ग की कामना :
जैन परंपरा में भक्तामर स्त्रोत का प्रभाव कई बाधाओं को दूर करता है और साधक को आत्मिक समाधान की ओर प्रेरित करता है।
दिनांक – 3 अगस्त 2025 – स्थान – शास्त्री नगर, त्रिनगर
दिनांक – 3 अगस्त 2025 – स्थान – मालवीय नगर, ग्रीन पार्क
दिनांक – 4 अगस्त 2025 – स्थान – वसुंधरा, वैशाली
दिनांक – 14 सितंबर 2025 – स्थान – सावित्री नगर, महरौली
दिल्ली में आयोजित इन अनुष्ठानों में समाज के 1500+ श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता कर अपनी साधना और शक्ति को और प्रबल बनाया है। परिषद का यह अभिनव प्रयास न केवल समाज में आध्यात्मिक चेतना जाग्रत करता है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, भक्ति और परंपरा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
;
अंधकार मिटाएं, रोशनी फैलाएं – नेत्रदान से जीवन महकाएं
तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली समाज सेवा और मानवता की भावनाओं को साकार करने में सदैव अग्रणी रही है। नेत्रदान का महत्व इस तथ्य में निहित है कि यह किसी अंधकारमय जीवन को प्रकाश प्रदान करता है। इस पावन कार्य में परिषद् की सक्रिय सहभागिता से अब तक तीन माह में 6 नेत्रदान करवाए गए हैं।
परिषद् की प्रेरणा से कई परिवारों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे।
वास्तविक नेत्रदान की घटनाओं में परिषद् के सदस्यों ने तत्परता दिखाईं और अस्पतालों एवं नेत्र बैंकों से तालमेल बनाकर कार्य को सफलतापूर्वक करवाया।
समाज में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को ओर अधिक संख्या में इस पुण्य कार्य के लिए जोड़ा गया।
परिषद् के प्रयासों से अब तक कई व्यक्तियों की आँखों को रोशनी लौटी और उनके जीवन में नए सपनों का उजाला फैला।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा तेरापंथ अधिशास्ता आचार्य श्री महाप्रज्ञ की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘कौन बनेगा चैंपियन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष प्रतियोगिता का उद्देश्य आचार्य श्री महाप्रज्ञ के जीवन, सिद्धांतों और तेरापंथ संप्रदाय की शिक्षाओं को युवाओं तक पहुँचाना तथा उनमें ज्ञान, संगठन भावना और आध्यात्मिकता का विकास करना था।
तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट भूमिका निभाई और अपने प्रदर्शन से संगठन को गौरवान्वित किया।
🔴 दिल्ली से 35 से अधिक प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की।
🔴 तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली की शीर्ष 20 परिषदों में स्थान बनाने में सफलता रही, जिससे संगठन की सक्रियता और समर्पण परिलक्षित हुआ।
🔴 दिल्ली से श्री प्रेक्षा छाजेड़, श्री राहुल दुधाड़े और श्री जयंत जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अहमदाबाद में आयोजित ग्रैंड फिनाले हेतु चयन सुनिश्चित किया।
🔴 ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करने वाले प्रतियोगियों द्वारा दिल्ली के लिए गौरवशाली उपलब्धि अर्जित की गई।
▪ प्रतियोगिता ने युवाओं को आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन-दर्शन, तेरापंथ संप्रदाय और उनके सिद्धांतों की गहरी जानकारी प्रदान की।
▪ प्रतिभागियों में ज्ञानवृद्धि, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास हुआ।
▪ दिल्ली परिषद के युवाओं ने अनुशासन, संगठन भावना और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
तीर्थराज युवक परिषद दिल्ली एवं संगरक्ष महिला मंडल पूर्वी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 अगस्त 2025 को सोमवार-विकासपुरी कार्यशाला 'आरोधन' का सफल आयोजन बद्धसूत पुनर्सी ओल्डवर्क्स जी के भवन सामुदिक में ओसवाल्ड भवन, मेडिकल बिहार, दिल्ली में हुआ था। यह कार्यशाला किसो मंडल दिल्ली से जुड़े लगभग 60 किशोरों को सक्षमपतिपरक अत्यंत प्रभावशाली रही।
मुख्य आकर्षण
1. आध्यात्मिक यात्रा
प्रेरणाआत्म एवं मंत्र साधना के माध्यम से उपस्थित किशोरों एवं कन्याओं ने मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
2. करियर काउंसेलिंग
C.A. और अभिनित होने वाले C.A. और इंजीनियरिंग पूर्ण द्वारा प्रभावशाली करियर काउंसेलिंग सेशन का आयोजन।
किशोरों को करियर विकल्पों, लघुद चिकित्सा/सेवा आत्म विश्वास/धैर्य/सेल्फ हेल्प विकास की जानकारी मिली।
3. मैंटोरशिप सेशन
श्री अरुण मेडिया ने मेंटोरशिप ग्रुप के माध्यम से टीम वर्क, नेटवर्क ग्रुप एवं आपदर्थ सहयोग का महत्व समझाया।
4. इनोवेशन
नैतिक आदर्शों की "डिस्ट्रिक्ट आरोहण" चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
प्रमाण
यह कार्यशाला ज्ञानवर्धक ही नहीं थी, अपितु किशोरों के व्यक्तित्व विकास,आत्मविश्वास वृद्धि तथा सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने वाली भी रही हूं।
शिक्षार्थ
'आरोहण' कार्यशाला ने यह सिद्ध किया है कि आध्यात्मिकता, मानर्सिक और प्रयोगिक गतिविधियों का संगम किशोरों को राष्ट्रनिर्माण में सहयोगी बनाने की दिशा में एक अभूतपूर्व प्रयास है।
“स्वस्थ तन, प्रखर मन – यही है फिट युवा की पहचान”
इसी को आधार मानते हुए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं के स्वास्थ्य जागरण हेतु ‘फिट युवा – हिट युवा’ अभियान को संचालित किया गया।
इसमें अन्तर्गत युवाओं को योगाभ्यास, ध्यान तथा संतुलित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हो चुका है।
21 जून 2025 – लाजपत नगर, दक्षिण दिल्ली
22 जून 2025 – मानसरोवर गार्डन
27 जुलाई 2025 – सूर्य नगर, गाजियाबाद
29 अगस्त 2025 – साधना केन्द्र, महरौली
07 सितम्बर 2025 – नेहरूधाम भवन, रोहिणी
इन आयोजनों ने युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
;
जैन धर्मसंघ की परंपरा के अंतर्गत साधु–साध्वियों का चातुर्मासिक प्रवेश समाज में धर्म, अनुशासन और मूल्यों को चेतना जगाने वाला महत्वपूर्ण अवसर होता है। इस वर्ष भी साधु–साध्वियों के चातुर्मासिक प्रवेश पर समाज ने अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ स्वागत किया।प्रवेश अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, मंगलाचरण, धार्मिक गीतों एवं जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। परिषद के सदस्यों ने मिलकर साधु–संतों के मंगल आगमन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।परम श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी ने इस वर्ष दिल्ली के सात (7) क्षेत्रों में चारित्रात्माओं का चातुर्मास प्रदान कर दिल्लीवासियों पर महती कृपा की।
दिल्ली में विराजित सभी चारित्रात्माओं की सूची निम्नलिखित है :
‘बहुश्रुत’ मुनिश्री जितेंद्रकुमार जी – गण-3
ओमावल भवन, विवेक विहार, फेज-2, दिल्ली-110095
मुनिश्री अमितकुमार जी – गण-2
अप्लेक्स भवन, 210, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली-2
‘शासनश्री’ संघमित्राजी – गण-5
गोयल आश्रम निवास, सी-14, ग्रीन पार्क मेन, नई दिल्ली-16
‘शासनश्री’ साध्वीश्री सुबुद्धा जी – गण-4
तेरापंथ भवन, ए-875, शास्त्री नगर, दिल्ली-110052
‘शासनश्री’ साध्वीश्री शिवप्रभा जी – गण-5
तेरापंथ भवन, के-13, मॉडल टाउन-2, दिल्ली-110009
साध्वीश्री डॉ. कृतज्ञरेखा जी – गण-3
अध्यात्म साधना केंद्र, अनुकम्पा भवन, छतरपुर, दिल्ली-74
साध्वीश्री लक्ष्मीप्रभा जी – गण-3
तेरापंथ भवन, सेक्टर-5, रोहिणी, दिल्ली-110085
साध्वीश्री रत्नप्रभाजी, साध्वीश्री परिशुद्धप्रभाजी
(स्वास्थ्य लाभ हेतु)
अध्यात्म साधना केंद्र, गोल भवन, छतरपुर, दिल्ली-74
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा प्रतिवर्ष सितंबर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा महोत्सव (MBDD – 2025) के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली ने सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए अनेक प्रेरणादायी गतिविधियाँ संपन्न कीं।
ABTYP के मार्गदर्शन में तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा “जीवन बचाओ” अभियान के अंतर्गत विविध सेवा कार्यों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
• दिल्ली स्थित 553 रक्तदान शिविरों का आयोजन।
• 3356 यूनिट रक्त संग्रहित कर चिकित्सा संस्थानों तक पहुँचाया गया।
• वृद्धाश्रम, झुग्गी बस्तियों एवं निर्धन परिवारों में खाद्य सामग्री वितरण।
• पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान।
• स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क वितरण एवं चिकित्सा सहायता।
• MBDD के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं जनसंपर्क अभियान।
• ABTYP द्वारा निर्धारित वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रेणी में 62 रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन।
• 15 सितंबर 2025 को रिकार्ड निर्माण में सक्रिय भागीदारी करते हुए तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली ने MBDD 2025 के अंतर्गत अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सेवा कार्यों में MBDD टीम तथा समस्त परिषद् सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।
श्री अजयराज जी भंडारी (केन्द्रीय मंत्री)
श्री मोहित सेठिया (पूर्व अध्यक्ष – तेरापंथ युवक परिषद्)
श्री रतन संचेती (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)
श्री प्रशांत संचेती (केन्द्रीय सलाहकार समिति)
यह सेवा अभियान केवल गतिविधि नहीं, बल्कि मानवता, संवेदना और समर्पण का जीवंत उदाहरण बना। तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली ने इस वर्ष “जीवन बचाओ” थीम के अंतर्गत यह सिद्ध किया कि सेवा ही वास्तविक साधना है।
“सेवा – आत्मबल” के इस सतत प्रयास ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए सहयोग, संवेदना और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया।
;
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा भिक्षु दर्शन कार्यशाला का आयोजन 30 अगस्त 2025 को तेरापंथ भवन, महरौली में किया गया। यह कार्यशाला तेरापंथ धर्मसंघ के प्रथम आचार्य भिक्षु के जीवन, विचारों और आदर्शों की गहराई को समझने हेतु रखी गई थी। कार्यशाला में समाज के अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विशेषताएँ :
साध्वी श्री डॉ० कुंदनरेखा जी के सानिध्य में आचार्य भिक्षु के जीवन दर्शन के विविध पहलुओं पर विस्तार पूर्वक बताया गया। अभातेयुप सहमंत्री श्री लक्की कोठारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को भिक्षु दर्शन के आदर्शों को जीवन में अपना ने का संदेश दिया।
कार्यशाला में 'संघ संयम', 'अणुव्रत' एवं 'आत्म परिष्कार 'जैसे प्रमुख विषयों पर चिंतन-मनन हुआ। उपस्थित सभी ने अपने अनुभव साझा किए और यह संकल्प लिया कि भिक्षु दर्शन की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
प्रमुख बिंदु :
निष्कर्ष :
भिक्षु दर्शन कार्यशाला ज्ञान, प्रेरणा और आत्ममंथन का अद्भुत संगम रही। साध्वी श्री डॉ० कुंदन रेखा जी के सान्निध्य और ABTYP के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के लिए एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
इस कार्यशाला ने यह संदेश दिया कि यदि भिक्षु दर्शन के मूल्यों को जीवन में उतारा जाए, तो न केवल व्यक्ति अपितु समाज भी सकारात्मक दिशा में अग्रसर हो सकता है।
अभिनव सामायिक
''सामायिक: आत्मसंयम और आत्मशुद्धि की साधना''
तीर्थराज युवक परिषद दिल्ली द्वारा पर्यूषण पर्व के अवसर पर 22 अगस्त 2025 को तीसरे दिन अभिनव सामायिक का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में धर्म, संयम एवं साधना के प्रति अद्वितीय उत्साह देखने को मिला।
इस उत्कृष्ट सामाजिक में 3500+ सामायिक दर्ज की गई, जो परिषद की संगठनात्मक क्षमता और समाज के धार्मिक जागरण का सशक्त प्रमाण है।
पर्यूषण के अंतर्गत परिषद द्वारा मुख्य वक्तिका का वितरण किया गया। इसमें उत्तरपुरा सहयोग श्री जोधराज हेमंत राजेन्द्र जी सेठिया द्वारा रहा है। यह सराहनीय इस सहयोग के लिए तीर्थराज युवक परिषद दिल्ली हृदय से आभार व्यक्त करता है। यह आयोजन न केवल सांम्प्रदिक साधना का प्रतीक है अपितु आगामी पीढ़ी को धर्मयुक्त पर अग्रसर करने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।
;
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (ABTYP) के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा समापन के प्रथम समीपवर्ती का आयोजन 30 अगस्त 2025 को शुभ ऑडिटोरियम, अशोक नगर सोसायटी चौक, दिल्ली में भव्यता से हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण अनुशासन, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। आचार्य श्री महाश्रमण जी की शिष्य साध्वीश्री देवकर्तना जी के सान्निध्य में कार्यक्रम की शुरुआत में आध्यात्मिक भावना दी गई।
“संगम” की परिकल्पना धर्मीय और कला के उद्देश्यों को समाहित करते हुए सांस्कृतिक मंच के रूप में भी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में दिल्ली सहित आस-पास के क्षेत्रों की युवा शक्ति ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायन, वादन, नृत्य एवं संगीत के विविध रंगों से सजी यह प्रस्तुति अत्यंत मनोहारी रही।
आयोजन में अभिमन्यु अग्रवाल (प्रबंध समिति अध्यक्ष), पूर्व अध्यक्ष अंकुश सेठ, विवेक उपाध्याय, पूर्व महामंत्री, सेमेख जीन्स ऑफ कप्तान कालेज, समापन प्रभारी श्री अमित नाहर, तेरापंथ दिल्ली पूर्व अध्यक्ष, अनेक गणमान्य व्यक्तियों सहित 550 से अधिक युवक-युवतियों की उपस्थिति रही। परिषद् के युवा साथियों ने विशेष योगदान देते हुए सहभागिता की। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक शौर्य फाइबरग्लास प्रा. लि. का विशेष आभार।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए सराहना तथा आगामी समीपवर्ती—श्रवण के निर्णय की घोषणा की। दिल्ली की टीम ने सांगली एवं दतिया, उज्जैन की सत्संगियों, मुंबई की अंतर्नाद एवं स्वातिनी टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया।
दिनांक 06 अगस्त 2025 को तीर्थराज युवक परिषद दिल्ली में संगठन यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थराज युवक परिषद के शीर्ष पदाधिकारियों का आगमन हुआ।
विशिष्ट उपस्थिति
राष्ट्रीय अध्यक्ष : श्री रोशन झाग
राष्ट्रीय महामंत्री : श्री अमित नाहटा
दिल्ली प्रांता प्रभारी : श्री अंकुर लुनिया
MBDD सह-संयोजक : श्री सौरभ पटवारी
कार्यकारिणी सदस्य : श्री विकास सुराणा, श्री विपिन लींगा, श्री अजंत बांधारा
कार्यक्रम की प्रमुख बातें
अतिथियों को दिल्ली परिषद द्वारा वर्षभर में किया गए सेवा एवं समाजिक-गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
उपस्थित सदस्यों ने प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संगठन की विभिन्न योजनाओं (दिल्ली में नवीन शाखाएं) में सहयोग का संकल्प लिया।
गंगा डाइव शैलेशन ड्राइव ( MBDD )को तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
दिल्ली परिषद ने आश्वासन दिया कि MBDD कंदोत्सव में पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रेरणादायी मार्गदर्शन
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोशन झाग ने दिल्ली शाखा के कार्यों को देखकर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और संगठन की सराहना की।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री अमित नाहटा ने अपने गोल्डमान भरे शब्दों से सभी को प्रेरित किया तथा सतत प्रगति सेवा और संगठन के कार्यों में आगे बढ़ने रहने का संदेश दिया।
निष्कर्ष
यह संगठन यात्रा तीर्थराज युवक परिषद दिल्ली के लिए प्रेरणादायी रही। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से परिषद के कार्यकर्ताओं में नवीन उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना और प्रबल हुई।
;
तेरापंथ धर्मसंघ की परंपरा में मंत्र दीक्षा का विशेष महत्व है। इसी क्रम में दिनांक 13 जुलाई 2025 को दिल्ली में आचार्यप्रवर निर्देशित मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन 4 चातुर्मासिक क्षेत्रों में किया गया।इस अवसर पर कुल 53 बालकों एवं बालिकाओं ने मंत्र दीक्षा ग्रहण कर धार्मिक जीवन की ओर प्रथम कदम बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मंत्रों के उच्चारण, उनके महत्व तथा जीवन में उनके प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।दीक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चों का समाज के गणमान्यजनों एवं अभिभावकों ने अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की।यह आयोजन केवल बच्चों के लिए आध्यात्मिक जागरण का आधार बना, बल्कि अभिभावकों एवं समाज के लिए भी धार्मिक वातावरण को प्रखर करने वाला रहा।
;
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के सत्र 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 8 जुलाई 2025 को जैन संस्कार विधि द्वारा, बहुश्रुभुत मुनि श्री उदितकुमार जी एवं मुनिश्री अभिजित कुमारजी के पावन सान्निध्य में भव्य रूप से हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष श्री राकेश बेंगाणी द्वारा सर्वप्रथम नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री पवन श्यामसुखा को शपथ दिलाई। तत्पश्चात श्री पवन श्यामसुखा द्वारा अपने प्रबंध मंडल व कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा उन्हें शपथ दिलाई। परिषद् के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन, समाज एवं धर्म के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा और सेवा भावना से कार्य करने की शपथ ली।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की अच्छी उपस्थिति रही, जिन्होंने उत्साह और समर्पण के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर विभिन्न सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण, समाज के विशिष्ट जन व आवक-आविका परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और संगठन की निरंतर प्रगति हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।बहुश्रुत मुनिश्री उदितकुमार जी ने अपने मंगल प्रवचन में संगठन की एकतो, अनुशासन, सेवा एवं युवा शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को समाज हित में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री पवन श्यामसुखा एवं पदाधिकारियों ने समाज सेवा, रचनात्मक गतिविधियों और युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।शपथ ग्रहण समारोह आत्मीयता, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा का अनुपम संगम सिद्ध हुआ। यह आयोजन परिषद् के उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के लिए नये संकल्पों की प्रेरणा लेकर आया।
;
जैन संस्कार विधि द्वारा शुभारंभ संस्कार
तेयुप दिल्ली
🌟 आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर 🅐🅣🅓🅒 – नवीन सेंटर शुभारम्भ
𝑺𝒑𝒂𝒓𝒌𝒍𝒆 𝑺𝒎𝒊𝒍𝒆𝒔 𝑫𝒆𝒏𝒕𝒂𝒍 𝑺𝒕𝒖𝒅𝒊𝒐, नवीन सेंटर शुभारम्भ
M-30, लाजपत नगर–II, दिल्ली*
दिनांक 10/06/2025 को प्रात: 10:30
‘श्री’ संस्कारक श्री संजय खटेड़
‘श्री’ संस्कारक श्री प्रदीप संचेती
संस्कारक श्री सुशील डागा
संस्कारक श्री अनिल सेठिया
संस्कारक विशाल सुराणा
ने पूरे विधि विधान व मंगल मंत्रोच्चार द्वारा जैन संस्कार विधी से संपादित करवाया ।
सेंटर का उद्घाटन समारोह एक भव्य आयोजन रहा, जिसमें समाज भूषण श्री मांगीलाल जी सेठिया, Sri KL Jain, Sri KC Jain, श्री संजय खतेड़, तेयुप दिल्ली अध्यक्ष राकेश बैंगाणी, उपाध्यक्ष मुकेश छाजेड़, मंत्री मुदित लोढ़ा, संगठन मंत्री करुण सेठिया, सह मंत्री सुभम जिंदल, चंद्रसेन श्यामसुखा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों व समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली
;
🥇जैनत्व जैन संस्कार विधि हम घर - घर में पहुंचाएंगें🥇
दिनांक 25/04/2024 वार शुक्रवार समय - दोपहर 01:51 बजे उपरांत
पारिवारिक विवरण
देशनोक निवासी, हावड़ा प्रवासी
श्री शशिकांत हीरावत
सुपुत्र श्री कमलचंद हिरावत
का विवाह संस्कार
नोखा मंडी निवासी, असम प्रवासी
सुश्री दीपिका सुराणा
(सुपुत्री श्री प्रेम चंद सुराणा)
के साथ
"श्री" संस्कारक श्री संजय खटेड़
संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया
संस्कारक श्री मनीष बरमेचा
संस्कारक श्री सुशील बैगानी
द्वारा सम्पन्न हुआ।
वैवाहिक संस्कार की सभी रस्मों का विधिवत निर्वहन करते हुए मंगल मंत्रोच्चारों के साथ जैन संस्कार विधि से सम्पन्न करवाया गया।
तेयुप दिल्ली द्वारा वर-वधु एवम् दोनों परिवारों से लिखित में पंजीकृत प्रमाण पत्र पर सहमति ली गई।
इस अवसर पर संस्कारको ने नव-दम्पति के भावी जीवन के प्रति मंगलकामना व्यक्त की।
संस्कारकों ने विवाह संबंधित कार्यवाहियों जैसे प्रस्तावक की अनुमति , दोनों पक्षों के साक्षियों की सहमति , वर वधु की परस्पर सहमति आदि महत्वपूर्ण कार्य करवाए, तत्पश्चात जैन संस्कार विधि की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की ।
"श्री" संस्कारक श्री संजय खटेड़ ने पधारे हुए सभी मेहमानों को मंगलभावना यंत्र की विस्तृत जानकारी अवगत करवाई व मंगल भावना यंत्र की क्या विशेषता है, इसकी जानकारी भी अवगत करवाई।
तेयुप दिल्ली की तरफ से हीरावत एवम् सुराणा परिवार को मंगलभावना पत्रक भेंट किया गया।
पारिवारिक जनों की अच्छी उपस्थिति रही। पधारे समस्त परिजनों ने जैन विधि को बहुत सराहा और संकल्प लिया कि यथासंभव भविष्य में हम भी इस विधि से हमारे घर में कार्यक्रम संपादित करवाएंगे।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा || संस्कार || संगठन
🥇जैनत्व जैन संस्कार विधि हम घर-घर में पहुँचायेंगे🥇
दिनाँक - 28/04/2025
वार - सोमवार
समय सांय - 07:00 बजे
पारिवारिक विवरण
श्रीमान श्रीपालचंद कोठारी
का (75वां) जन्मदिन
संस्कारक श्री पवन गिड़िया
संस्कारक श्री विकास बोथरा
ने पुरे विधि विधान व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द संपादित करवाया।
परिवार द्वारा विधिवत मंगलभावना यंत्र की स्थापना करवाई गई।
संस्कारको द्वारा मंगलभावना यंत्र व जैन संस्कार विधि के बारे में परिवार को जानकारी अवगत करवाई।
तत्पश्चात त्याग प्रत्याख्यान की विशेष प्रेरणा के साथ तेयुप दिल्ली द्वारा बधाई संदेश का वाचन व आभार ज्ञापन किया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
ॐ अर्हम
📅 तिथि: 21 से 27 अप्रैल 2025
📍 स्थान: तेरापंथ भवन, रोहिणी, दिल्ली
👥 आयोजक: तेरापंथ युवक परिषद्, दिल्ली
तेरापंथ युवक परिषद्, दिल्ली द्वारा आयोजित सात दिवसीय कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग (CPS) कार्यशाला का दीक्षांत समारोह 27 अप्रैल 2025 को गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता अभातेयुप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अमित सेठिया ने की।
🔹 कार्यक्रम की शुरुआत
नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण और तेयुप दिल्ली के साथियों द्वारा विजय गीत की प्रस्तुति से हुई। सभा अध्यक्ष एवं आचार्य महाश्रमण प्रवास समिति के महामंत्री श्री सुखराज सेठिया (विशिष्ट अतिथि) ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण सिद्ध होती हैं।
🔹 मुख्य अतिथि का संबोधन
ABTYP के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान महासभा उपाध्यक्ष श्री संजय खटेड़ ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने पब्लिक स्पीकिंग के मूल गुर साझा किए, जैसे आत्मविश्वास के साथ मंच पर खड़ा होना, श्रोताओं से संवाद स्थापित करना, और निरंतर अभ्यास के माध्यम से संकोच को दूर करना।
🔹 अध्यक्षीय संबोधन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अमित सेठिया ने तेयुप दिल्ली द्वारा एक ही बार में दो कार्यशालाएं सफलतापूर्वक आयोजित करने पर परिषद् को बधाई दी और प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास करते रहने की प्रेरणा दी।
🔹 तेयुप दिल्ली अध्यक्षीय संबोधन एवं स्वागत
तेयुप दिल्ली अध्यक्ष श्री राकेश बैंगाणी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए परिषद् की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए CPS कार्यशाला को समाज के व्यक्तित्व विकास का एक प्रभावशाली माध्यम बताया। उन्होंने प्रशिक्षक मंडल – श्री अविनाश जी, श्री आदित्य जी और श्री महावीर जी – के शिक्षण कौशल, समर्पण और धर्मसंघ के प्रति निष्ठा की सराहना की। साथ ही उदारमना आर्थिक सहयोगियों – श्री के के जैन, श्री उत्तम जी, नितेश जी छाजेड़ और श्री विमल जी, विवेक, विनीत जी महनोत – का भी आभार प्रकट किया।
🔹 अन्य वक्तव्य
रोहिणी सभा अध्यक्ष श्री विजय जैन ने CPS कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं निरंतर होती रहनी चाहिए, और रोहिणी सभा इसके लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
कार्यक्रम में रोहिणी क्षेत्र से निगम पार्षद श्री अमृत लाल जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।
CPS शाखा प्रभारी श्री अंकुर लुणिया ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए दिल्ली परिषद् के साथियों के उत्साह और प्रयासों की सराहना की।
🔹 प्रतिभागियों की प्रस्तुति
सप्त दिवसीय कार्यशाला के प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया और अनुभव साझा किए। उनकी प्रस्तुति के आधार पर उन्हें प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए।
🔹 विशिष्ट उपस्थिति
कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद्, दिल्ली की प्रतिष्ठित पूर्व अध्यक्ष श्रृंखला, दिल्ली की विभिन्न संस्थाओं के सम्माननीय पदाधिकारीगण, तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् से संबद्ध समिति सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिसने आयोजन की शोभा में चार चांद लगा दिए।
🔹 आभार ज्ञापन
कार्यक्रम का समापन तेयुप दिल्ली मंत्री श्री मुदित लोढ़ा द्वारा ABTYP, सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों और समाजजनों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।
🙏🏻 विहार सेवा सहभागिता🙏🏻
युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुव्रती बहुश्रुत परिषद् के सदस्य मुनि श्री उदितकुमार जी स्वामी ठाणा-3 का 11 अप्रैल 2025 को प्रातः 6:25 बजे कामधेनु कालेज आफ वेटनरी साइंस, गुंथी, बहरोड़ से लगभग 9 कि.मी. विहार करके जितेंद्र पाइप्स प्रा. ली. बहरोड़ , राजस्थान पधारे।
विहार सेवा में तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के उपाध्यक्ष प्रथम श्री सुनील छाजेड़, आभातेयुप से श्री विकास सुराणा, परामर्शक श्री मनोज बोरड़, सलाहकार श्री मुकेश बोरड सहित, श्री पुखराज लोढ़ा, श्री नितेश बैद ने विहार सेवा का लाभ लिया।
इस विहार सेवा में क्लब अर्हम् मानसरोवर गार्डन द्वारा भी सहयोग मिला।
सेवा प्रभारी
शिशांक बैंगाणी
+91-9999103211
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
9315078011-12-13
सेवा संस्कार संगठन
;
आचार्य श्री भिक्षु की मासिक तेरस के शुभ अवसर पर साध्वी श्री लब्धिप्रभा जी ठाणा-3 की पावन सान्निध्य में, तेरापंथ युवक परिषद, दिल्ली के तत्वावधान में रोहिणी क्षेत्र के वीर अपार्टमेंट में एक भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन 10 अप्रैल 2025 को किया गया।
🎶 इस संध्या में गायकों द्वारा अत्यंत सुंदर व भक्ति-भाव से परिपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे समस्त वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
✨ क्षेत्रीय संयोजक श्री नवीन जैन के अथक प्रयास से कार्यक्रम अत्यंत सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रहा। साध्वी श्री ने सभी को प्रेरणा दी कि हर तेरस को ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास करें।
🙏 तेरापंथ युवक परिषद, दिल्ली साध्वी श्री के प्रति अपनी गहन कृतज्ञता व्यक्त करता है।
🕉️ साथ ही सभी प्रतिभागी गायकों के प्रति भावपूर्वक "ॐ अर्हम्"।
मनीष बरमेचा
सांस्कृतिक प्रभारी
तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली
जय जिनेन्द्र।
CPS कार्यशाला प्रचार हेतु बैनर अनावरण समारोह
स्थान – वीर अपार्टमेंट, रोहिणी, दिल्ली
दिनांक – 10 अप्रैल 2025
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर Confident Public Speaking (CPS) कार्यशाला के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को प्रेरित करने हेतु बैनर अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम साध्वी श्री लब्धी प्रभा जी ठाणा-3 के पावन सान्निध्य एवं मंगल प्रेरणा में संपन्न हुआ। यह अनावरण केवल एक औपचारिक उद्घोषणा न होकर, समाज के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, आत्मविकास तथा व्यक्तित्व-कौशल की दिशा में जागरूक एवं प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बना।
इस अवसर पर समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सम्मिलित थे:
जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, दिल्ली के मंत्री श्री प्रमोद जी घोड़ावत,
*JSTS रोहिणी के अध्यक्ष
श्री विजय जी जैन
मंत्री श्री राजेन्द्र जी सिंघी एवं पदाधिकारीगण,
उत्तरी दिल्ली महिला मंडल की मंत्री श्रीमती इंद्रा जी सुराणा,
एस. एस. जैन सभा, वीर अपार्टमेंट के अध्यक्ष श्री किरण पाल जी एवं पदाधिकारीगण।
तेरापंथ युवक परिषद्, दिल्ली के अध्यक्ष श्री राकेश बैंगाणी, मंत्री श्री मुदित लोढ़ा,
सहमंत्री श्री शुभम् जिंदल, श्री चंदर सेन श्यामसुखा,
परामर्शक
श्री संजीव जी जैन,
साथ ही, तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली की पूर्व अध्यक्षीय श्रृंखला, विभिन्न सभाओं के अध्यक्षगण, संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, समाज एवं युवा साथीगण बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में यह संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ कि CPS कार्यशाला दिनांक 21 से 27 अप्रैल 2025 तक तेरापंथ भवन, रोहिणी में आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला युवाओं एवं समाज के लिए आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व-कौशल के विकास हेतु एक अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी अवसर है।
सादर –
सौरभ जैन, मनीष महनोत
(संयोजक, CPS कार्यशाला)
नवीन जैन
क्षेत्रीय संयोजक, रोहिणी
तेरापंथ युवक परिषद्, दिल्ली
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के आयाम "FIT YUVA HIT YUVA" के अंतर्गत,
07/04/2025 को
तेरापंथ युवक परिषद, दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में
जापानी पार्क, सेक्टर-13, रोहिणी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 40 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस विशेष अवसर पर प्रशिक्षिका समिता जी द्वारा सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया गया एवं नियमित योग के अभ्यास से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
तेरापंथ युवक परिषद, दिल्ली
संपर्क: 9315078011 / 12 / 13
सेवा के महनीय उपक्रम MBDD के अंतर्गत *BLOOD DONATION ON CALL के तहत दिनांक 27th of JANUARY, 2025 को
"SHRI SOURABH ANCHALIA JI"
ने ब्लड डोनेट कर तेयुप के महनीय उपक्रम MBBD में रक्तमित्र बने।
परिषद् आपके सुखमय, स्वस्थ सेवाभावी जीवन की मंगलकामनाएं करती हैं।
।। नूतन चिंतन - नया विकास, युवकों में जागे विश्वास।।
🩸 ।। रक्तदान , महादान, जीवनदान ।।🩸
सेवा के महनीय उपक्रम MBDD के अंतर्गत *BLOOD DONATION ON CALL के तहत दिनांक 8th of JANUARY, 2025 को
"SHRI PRATIK SURANA JI"
ने ब्लड डोनेट कर तेयुप के महनीय उपक्रम MBBD में रक्तमित्र बने।
परिषद् आपके सुखमय, स्वस्थ सेवाभावी जीवन की मंगलकामनाएं करती हैं।
;
सेवा के महनीय उपक्रम MBDD के अंतर्गत *BLOOD DONATION ON CALL के तहत दिनांक 9th of JANUARY, 2025 को
"SHRI VIKASH CHORADIA JI"
ने ब्लड डोनेट कर तेयुप के महनीय उपक्रम MBBD में रक्तमित्र बने।
परिषद् आपके सुखमय, स्वस्थ सेवाभावी जीवन की मंगलकामनाएं करती हैं।
;
अत्यन्त दुःख के साथ सूचित कर रहे हैं कि श्रीमती संतोष जैन W/O स्वर्गीय पदम कुमार जैन (सिसाय) का देहावासन दिनांक 04.1.25 शनिवार को हो गया थाl इनका नेत्रदान डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की आई बैंक टीम के माध्यम से करवाया गया डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की आई बैंक टीम के माध्यम से करवाया गया |
भाई सौरभजी जैन और भाई संजीव जी चिंडालिया के प्रयासों से आज यह नेत्रदान संभव हो सका। आप दोनों के प्रति अनन्त साधुवाद। परिवार के प्रति अनन्त आभार, साधुवाद। दिवंगत आत्मा के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामनाएं।
;
आज दिनांक 03 जनवरी 2025 को तेयुप दिल्ली द्वारा ब्लड कैम्प का आयोजन GEONIX INT. P. LTD., DELHI में आयोजित किया गया।
कैम्प में कुल🩸🩸 78 रक्तदातओं ने रक्तदान किया, सभी के प्रति मंगलकामना।
परिषद के युवा साथियों के साथ-साथ अनुभवी साथियों ने कैंप को सफल बनाया
कार्यक्रम में विशेष श्रम एवं सहयोग श्री सौरभ देय (Marketing Head Geonix) का रहा, तदर्थ आभार।
आज दिनांक 02 जनवरी 2025 को तेयुप दिल्ली द्वारा ब्लड कैम्प का आयोजन KLJ हाउस, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन श्रीमान के एल जैन द्वारा किया गया ।
कैम्प में कुल🩸🩸 197 रक्तदातओं ने रक्तदान किया, सभी के प्रति मंगलकामना।
परिषद के युवा साथियों के साथ-साथ अनुभवी साथियों ने कैंप को सफल बनाया
कार्यक्रम में विशेष श्रम एवं सहयोग श्री गौरव बछावत, श्री A.K. Sharma ( जनरल मैनेजर KLJ ग्रुप) एवं श्री योगेश पटावरी का रहा, तदर्थ आभार।
साध्वीश्री अणिमाश्री जी ठाणा-5
साध्वी अणिमा श्री जी ठाणा 5 आज श्री शिखर जी बोथरा, धारूहेड़ा के निवास स्थल पर पधारे।
साध्वी श्री जी का कल 5/12/24 को राजेंद्र जी यादव, निखरी के यहां पधारेंगे।
दिन - रात प्रवास वहीं रहेगा।
संपर्क कासिद कृपसिंह - 9326997349
सभी सेवाभावी साथियों के प्रति बहुत बहुत साधुवाद ॐ अर्हम।
;
तेरापंथ किशोर मंडल दिल्ली ने दिनांक (01/12/2024) को शास्त्री नगर क्षेत्र के मंदिर एवं स्लम एरिया में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करने का एक पुनीत कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज सेवा के भाव को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक श्री संयम आंचलिया एवं प्रभारी श्री वर्धमान बांठिया सहित 8 - 10 उत्साही किशोरों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए और उनके साथ समय बिताया।
;
स्थान: शास्त्री नगर क्षेत्र के मंदिर एवं स्लम एरिया, दिल्ली
आयोजक: तेरापंथ किशोर मंडल दिल्ली, तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में
तेरापंथ किशोर मंडल दिल्ली ने दिनांक (01/12/2024) को शास्त्री नगर क्षेत्र के मंदिर एवं स्लम एरिया में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करने का एक पुनीत कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज सेवा के भाव को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक श्री संयम आंचलिया एवं प्रभारी श्री वर्धमान बांठिया सहित 8 - 10 उत्साही किशोरों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए और उनके साथ समय बिताया।
साध्वी अणिमा श्री जी ठाणा 5 दिनांक 28-11-24 (गुरुवार) को प्रातः लगभग 7:55 बजे अध्यात्म साधना केंद्र महरोली-दिल्ली से विहार करके
श्री छत्तरजी बैद 9810521910
श्री अशोकजी बैद 9810054691
House no.1323,13th Avenue Society, In front of Cross Point Near DLF Galleria market, DLF phase IV, Gurgaon - 122009 पधारे।
सभी सेवाभावी साथियों के प्रति बहुत बहुत साधुवाद ॐ अर्हम।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा मंथन कार्यक्रम का सफल आयोजन
तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप) दिल्ली ने मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें परिषद के युवा साथियों के साथ-साथ परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री पुखराज लोढ़ा और श्री विकास सुराना, एवं ABTYP दिल्ली शाखा प्रभारी श्री अंकुर लुनिया की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिषद के सदस्यों को संगठन के प्रति अधिक सक्रिय बनाने और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए विचार-विमर्श करना था। पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन में इस बात पर चर्चा की गई कि किस प्रकार संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देकर अधिक से अधिक युवाओं को परिषद के साथ जोड़ा जा सकता है।
पूर्व अध्यक्षों ने यह सुझाव दिया कि तेयुप द्वारा समय-समय पर क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, जैसे:
1. फिट युवा हिट युवा: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने हेतु।
2. सामायिक कार्यक्रम: आध्यात्मिक उन्नति और आत्म-चिंतन के लिए।
3. रक्तदान और नेत्रदान जागरूकता अभियान: समाजसेवा और मानवीय कल्याण के उद्देश्य से।
श्री पुखराज लोढ़ा ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल नए सदस्यों को संगठन के साथ जोड़ा जा सकता है, बल्कि मौजूदा सदस्यों की देखभाल और उनकी प्रेरणा को बनाए रखने के लिए भी विशेष योजनाएं बनाई जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि साथियों की सार-संभाल का कार्यक्रम भी शामिल किया जा सकता है, ताकि उनकी व्यक्तिगत रुचियों और क्षमताओं के अनुसार उन्हें संगठन के विभिन्न आयामों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा सके।
;
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा दायित्वबोध कार्यशाला का सफल आयोजन
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली ने दायित्वबोध कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें परिषद के क्षेत्रीय संयोजक, सह-संयोजक, प्रभारी और सह-प्रभारी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य परिषद के विभिन्न आयामों की जानकारी प्रदान करना था, ताकि भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके।
कार्यशाला के दौरान यह विचार-विमर्श किया गया कि परिषद के विभिन्न आयामों के माध्यम से युवाओं को कैसे सक्रिय रूप से जोड़ा जा सकता है। इन आयामों के अंतर्गत आने वाले कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से लागू करने के लिए विभिन्न सुझाव और मार्गदर्शन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् के पूर्व अध्यक्ष श्री पुखराज लोढ़ा और श्री विकास सुराना, साथ ही ABTYP दिल्ली शाखा प्रभारी श्री अंकुर लुनिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों पूर्व अध्यक्षों ने परिषद सदस्यों को विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया, जिससे संगठन की शक्ति और एकजुटता में वृद्धि हो।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के वर्तमान अध्यक्ष श्री राकेश बैंगाणी ने सभी सदस्यों से यह आग्रह किया कि किसी भी कार्यक्रम की सूचना मिलने पर उसे पूरे जोश और जागरूकता के साथ सफल बनाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, और सदस्यों को अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभाना चाहिए।
;
कार्यक्रम का उद्देश्य:
तेरापंथ युवक परिषद, दिल्ली द्वारा आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य जन-जन में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाना और दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी प्रदान करना था।
कार्यक्रम का विवरण:
सुबह के समय आयोजित इस रैली में तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुनील छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष श्री विकास सुराणा, अभा तेयूप से राज्य प्रभारी एवम हमारी परिषद के नेत्रदान प्रभारी श्री मनीष मालू एवं क्षेत्र के अनेक युवा साथियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। रैली के दौरान, प्रतिभागियों ने नेत्रदान के महत्व के बारे में विभिन्न नारे लगाए और पर्चे बांटे, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी।
मुख्य बिंदु:
- नेत्रदान का महत्व: रैली में बताया गया कि हर साल लाखों लोग दृष्टिहीनता से पीड़ित होते हैं, और नेत्रदान से उनकी जीवनधारा में परिवर्तन लाया जा सकता है।
- सामुदायिक सहभागिता: कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी ने इसे सफल बनाया। सभी ने मिलकर नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
- जन जागरूकता: रैली के माध्यम से लोगों को नेत्रदान प्रक्रिया, इसके लाभ और आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस रैली ने न केवल नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि सामुदायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया। तेरापंथ युवाक परिषद का यह प्रयास निश्चित ही समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होगा।
तेरापंथ धर्मसंघ के आद्यप्रर्वतक आचार्य श्री भिक्षु की 222 चरमोत्सव के शुभ अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा मुनि श्री विजय कुमार जी ठाणा-2 की प्रेरणा से तेरापंथ भवन, मानसरोवर गार्डन में तेयुप दिल्ली एवम् मानसरोवर गार्डन सभा के संयुक्त तत्वावधान में भिक्षु धम्मजागरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गई। इस कार्यक्रम में स्वर रश्मियां बिखेरने वाले कलाकारों के नाम है:-
1. पुखराज जी सुराणा
2. विकास जी सुराणा
3. जय जी पटवा
4. मधु जी रांका
5. रचना जी सुराणा
6. पहर सुराणा
7. तुषार रांका
8. समता जी भूतोडिया
8. रेखा जी बोथरा
9. मधु जी रांका
10. प्रांजल जी रांका
11. शायर जी लूणिया
12. प्रिया जी बोथरा
13. तुसार जी रांका
14. सुरेश जी धारीवाल
मुनि श्री विजय कुमार जी ने भी अपनी रचित गीतिका से भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मानसरोवर गार्डन सभा के परामर्शक श्री सुखराज डूंगरवाल, मंत्री श्री अजय रांका, अखिल भारतीय महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन नाहटा, तेयुप दिल्ली पूर्व अध्यक्ष श्री प्रवीण डूंगरवाल, आभातेयुप कार्यसमिति सदस्य एवं तेयुप दिल्ली पूर्व अध्यक्ष श्री विकास सुराणा, तेयुप मंत्री श्री मुदित लोढ़ा ,उपाध्यक्ष श्री सुनील छाजेड़, तेयुप कार्यकर्ताओ एवं श्रावक-श्राविका समाज की अच्छी संख्या में उपस्थिति रहीl आभार ज्ञापन तेयुप दिल्ली के मंत्री श्री मुदित लोढ़ा ने दियाl
सभी के प्रति बहुत बहुत आभार।
सादर जय जिनेन्द्र युवा साथियों,
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के शष्टिपूर्ति के अवसर पर अभातेयुप द्वारा निर्देशित एवं तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली द्वारा आयोजित उपक्रम - अभ्यर्थना -एक क्रान्ति की के अन्तर्गत 24 घंटे ॐ भिक्षु जय भिक्षु के जप से सम्पूर्ण दिल्ली के वातावरण को भिक्षुमय बनाया गया। यह उपक्रम दिनांक 15 सितंबर 2024 मध्यरात्रि 12 बजे से प्रारंभ होकर दिनांक 16 सितम्बर 2024 मध्यरात्रि 12 बजे पर परिसमापन किया गया।
इस अनुष्ठान में दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र की सक्रिय सहभागिता दर्ज हुई।
जप के इस क्रम में हमारे किशोर मंडल दिल्ली की भी अच्छी सहभागिता रही।
उच्च 8 समेत हर एक सदस्य, क्षेत्रीय संयोजक सह संयोजक सभी ने अपने दायित्व का निर्वहन बहुत सक्रियता से किया जिसके लिए मैं सभी का ह्रदय से आभारी हूं।
;
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का आयोजन किया गया l अनुष्ठान का आयोजन "शासनश्री" मुनिश्री विमल कुमार जी ठाणा-4, "शासनश्री" साध्वीश्री ललितप्रभा जी ठाणा-3,साध्वी श्री अणिमा श्री जी ठाणा-5,साध्वीश्री संगीतश्री जी ठाणा-4,साध्वी श्री लब्धिप्रभा जी ठाणा-3 के पावन सानिध्य में किया गया l
भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठानो में विविध क्षेत्रो में लगभग 475 दम्पति एवम् 510 एकल कुल मिलाकर लगभग 1460 लोगो की उपस्थिति रहीl चारित्रात्माओं द्वारा अपने मुखारविंद से भक्तामर स्तोत्र और बीज मंत्रो का उच्चारण किया गया l अनुष्ठान के पश्चात् उनके द्वारा भक्तामर स्तोत्र के महत्व एवम् इतिहास के बारे में समझाया गया l क्षेत्रवार आयोजित अनुष्ठान कार्यक्रम में तेरापंथ महासभा के उपाध्यक्ष श्री संजय खटेड़, अणुव्रत न्यास के न्यासी श्री डालम चंद बैद, शाहदरा सभा अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंघी,सूर्यनगर सभा अध्यक्ष श्री सुशील सिपानी, रोहिणी सभा अध्यक्ष श्री विजय जैन, पश्चिम विहार सभा अध्यक्ष श्री श्यामलाल जैन, शास्त्री नगर सभा अध्यक्ष श्री राजकुमार कोठारी, पीतमपुरा सभा अध्यक्ष श्री लक्ष्मीपत भूतोड़िया,उत्तम नगर सभा अध्यक्ष श्री बजरंग जैन, मानसरोवर गार्डन सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र पारख, त्रिनगर सभा अध्यक्ष श्री संजीव जैन, पूर्वी दिल्ली महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिपानी , मध्य दिल्ली महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपिका छल्लानी, उत्तरी दिल्ली महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु सेठिया, तेयुप दिल्ली अध्यक्ष श्री राकेश बेंगाणी व विभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारीयों की उपस्थित रही।
कार्यक्रम में महासभा के सदस्य, विभिन्न सभाओं के सलाहकार, पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी गण, महिला मंडल,तेयुप दिल्ली के पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियो के साथ युवा साथियों की अच्छी संख्या में उपस्थिति रहीl
तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा आयोजित भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान (विघ्न बाधा निवारक शांति महाअनुष्ठान)
दिनांक 04-08-2024 रविवार को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की आज्ञानूवर्तिनी शिष्या साध्वी श्री लब्धिप्रभा जी* ठाणा-3. के पावन सानिध्य में भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का आयोजन तेरापंथ भवन पश्चिम विहार में हुआ l अनुष्ठान में लगभग 40 दम्पति और 40-45 एकल मिलाकर करीब 125 सदस्यों की उपस्थिति रहीl
;
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा आयोजित हम सबके पसंदीदा आयाम फिट युवा हिट युवा का आयोजन तेरापंथ भवन, शास्त्री नगर में दिनांक 28-07-2024, वार रविवार को सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक किया गया|
आयोजन का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआI उसके बाद योग प्रशिक्षक श्री कमल सिंह द्वारा साथियों को कुछ समय तक वॉर्म अप करवाया और मनोरंजक तरीक़े से व्यायाम और योगाभ्यास करवाया गया।
इस उपक्रम के दौरन लगभग 35 युवा साथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में तेयुप उपाध्यक्ष-1 श्री सुनील छाजेड़, उपाध्यक्ष-2 श्री मुकेश छाजेड़, मंत्री श्री मुदित लोढ़ा, क्षेत्रीय संयोजक श्री जितेंद्र दुगड़, जैन तेरापंथी सभा शास्त्री नगर के अध्यक्ष श्री राजा जी कोठारी व मंत्री श्री प्रवीन जी गोलछा के साथ युवा साथियों की अच्छी उपस्थित कार्यक्रम में रहीI
कार्यक्रम में तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल के सदस्यो की भी सहभागिता रही|
जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, शास्त्री नगर का भवन व्यवस्था के लिए बहुत बहुत आभार।
आभार ज्ञापन क्षेत्रीय संयोजक श्री जितेंद्र दुगड़ द्वारा किया गया।
ॐ अर्हम
;
जय जिनेंद्र युवा साथियों
सम्यक् दर्शन कार्यशाला-2024 बैनर का अनावरण
क्षेत्र रोहिणी -शासनश्री विमल कुमार जी ठाणा-4 के सानिध्य में बैनर का अनावरण हुआ।
तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री- श्री शुभम् जिंदल, क्षेत्रीय संयोजक- श्री नवीन जैन, श्री दीपक नाहर, श्री मनीष महनोत और जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा रोहिणी के उपाध्यक्ष श्री संजीव जैन पदाधिकारी एवम् सदस्यों द्वारा बैनर का अनावरण किया गया।
क्षेत्र शास्त्री नगर- शासन श्री साध्वी श्री ललितप्रभा जी के सानिध्य में बैनर का अनावरण हुआ।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी, क्षेत्रीय संयोजक श्री जितेन्द्र जी दुगड़, क्षेत्रीय सह संयोजक श्री कनक जी गंग और जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा शास्त्री नगर के उपाध्यक्ष श्री पवन जी बैंगानी, पदाधिकारी एवम् सदस्यों द्वारा बैनर का अनावरण किया गया।
क्षेत्र पीतमपुरा- साध्वी श्री अणिमाश्री ठाणा-5 जी के सानिध्य में बैनर का अनावरण पितमपुरा सभा अध्यक्ष श्री लक्ष्मीपत भूतोरिया, मानसरोवर सभा मंत्री श्री अजय जी रांका व तेयुप सदस्यों द्वारा अनावरण किया गया।
;
पावन सानिध्य
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि श्री विमल कुमार जी ठाणा-4
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली का सत्र 2024-25 का शपथ ग्रहण का समारोह जैन संस्कार विधि से तेरापंथ भवन, रोहिणी दिल्ली मे आयोजित किया गया।
संस्कारक "श्री" संस्कारक श्री प्रदीप संचेती, संस्कारक श्री हिम्मत राखेचा, संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया, संस्कारक श्री विकास सुराणा, संस्कारक श्री मनीष बरमेचा, संस्कारक श्री संजय संचेती,संस्कारक श्री महेंद्र श्यामसुखा ने पुरे विधि विधान व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द संपादित करवाया ।
तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष श्री विकास चोरड़िया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री राकेश बैंगाणी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। तत्पश्चात तेयुप अध्यक्ष ने अपनी पुरी टीम की घोषणा कर उन्हें शपथ दिलाई।
शासनश्री मुनि श्री विमल कुमार जी एवं सहवर्ती संतो ने प्रेरणा पाथेय प्रदान कर नव मनोनीत सदस्यों का उत्साह वर्धन किया l
इस शुभ अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती के महामन्त्री श्री भीखम चंद सुराणा, दिल्ली सभा उपाध्यक्ष श्री प्रदीप संचेती व श्री विमल बैंगाणी, रोहिणी सभा अध्यक्ष श्री विजय जैन, मंत्री श्री राजेंद्र सिंघी, मानसरोवर गार्डन सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र पारख, मंत्री श्री अजय रांका , गाजियाबाद सभा मंत्री श्री रमेश बेंगानी , पश्चिम विहार सभा मंत्री श्री नितेश बैद, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री मनोज बरमेचा , अणुव्रत समिति मंत्री श्री राजेश बैंगाणी, दक्षिण दिल्ली महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमति शिल्पा बैद, आदि की गरिमामय उपस्थति रही l
इसके साथ कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद से दिल्ली शाखा प्रभारी श्री अंकुर लुनिया तेयुप के पूर्व अध्यक्ष गण श्री प्रदीप संचेती, श्री बिमल बैंगाणी, श्री गजेंद्र दुधोड़िया, श्री मनोज बोरड़, श्री पुखराज लोढ़ा, श्री संजय संचेती, श्री प्रवीण डूंगरवाल, श्री विकास सुराणा एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री विकास चौरड़िया, साहित तेयुप के सदस्यगण एवं काफी संख्या में श्रावक श्राविका समाज की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संयोजन निवर्तमान मंत्री श्री अमित डूंगरवाल ने और नव नियुक्त मंत्री श्री मुदित लोढ़ा ने किया।
आभार ज्ञापन सह मंत्री श्री शुभम जैन ने किया।
;
दिनांक: 30-MARCH-2023
दिन, समय: गुरुवार , प्रातः 10:43
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
श्री धर्मचंद जी सेठिया के नए प्रतिष्ठान BLUE ARROW FASHION INDIA LLP का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से दिनाँक 30-03-23, गुरुवार, प्रातः 10.43 संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा व संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने सम्पूर्ण विधि एवं मंगल मंत्रोच्चार द्वारा सम्पन्न कराया गया ।
संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने जैन संस्कार विधि की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाते हुए मंत्रो का विशेष महत्त्व की जानकारी भी दी। संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा ने जैन संस्कार विधि के बारे में बताते हुए एवं साथ मे मंगलभावना यंत्र का विस्तारपूर्वक वर्णन के साथ पूरी जानकारी सेठिया परिवार को अवगत कराई। तेयुप दिल्ली द्वारा सेठिया परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने सेठिया परिवार के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की आपने वर्ष भर के लिए ये संकल्प लिया कि हम ये प्रयास करेंगे कि आगामी हमारे परिवार में जो भी मांगलिक कार्यक्रम हो वो जैन संस्कार विधि द्वारा ही संपादित करवाएंगे और आपने आज ये सातवाँ कार्यक्रम करके एक नया उदाहरण पेश किया है।
सेठिया परिवार व पारिवारिकजनों ने जैन संस्कार विधि की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए जैन संस्कार विधि के बारे में उन्होंने यही कहा की हमने इतने शुद्ध और जीवन मे प्रेरणा लेने वाले मंत्र पहली बार सुने है आज इन मंत्रों को सुन के ऐसा अनुभव हो रहा है कि आगामी हमारे परिवार में जो भी कार्यक्रम होंगे जैन संस्कार विधि द्वारा ही संपादित करवाएंगे ऐसा उन्होंने एक संकल्प के रूप में स्वीकार किया है।श
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्