Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नूतन प्रतिष्ठान का शुभारंभ (श्रीमान धर्मचंद सेठिया)

24-Oct-2022

दिनांक: 24-OCT-2022

दिन: सोमवार, 07:56 PM 

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

24/10/22,सोमवार,  रात्रि - 07:56 बजे, श्रीमान धर्मचंद सेठिया के नूतन प्रतिष्ठान BLUE ARROW FASHION ( INDIA ) LLP का शुभारंभ उपासक व 'श्री' श्रेणी संस्कारक श्री विमल गुनेचा  ने मंगल मंत्रोच्चार व विधिवत रूप से जैन संस्कार विधि द्वारा संपादित करवाया।

 

नमस्कार महामन्त्र व परमेष्ठि वंदना की स्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। श्री धर्मचंद सेठिया के द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में जैन संस्कार विधि के सारे मांगलिक कार्यक्रम संपादित होते है। तत्पश्चात संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने मंगलभावना यंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी परिवार को अवगत करवाई। श्री विमल गुनेचा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए यह आग्रह किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से अवश्य संपादित करवाएं। तेयुप दिल्ली की तरफ से सेठिया परिवार का आभार व्यक्त किया गया। श्री विमल गुनेचा ने परिवार व सभी पारिवारिकजनों को अपने सामर्थ्य अनुसार त्याग प्रत्याख्यान करवाये एवं रिटर्न गिफ्ट के रूप में साल भर में 301 माला "ॐ भिक्षु" की फेरने का संकल्प करवाया।


 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;