दिनांक: 22-OCT-2022
दिन: शनिवार 12:15 PM
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
22/10/2022, शनिवार, 12:15 PM, श्रीमान अमराव देवी सेठिया के सुपौत्र व श्रीमान धर्मचंद मंजू देवी सेठिया के पुत्रवधू श्री राजेश - सोनिका सेठिया के नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से उपासक व "श्री" संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने सम्पूर्ण विधि विधान व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द संपन्न करवाया।
कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र से हुई। संस्कारकों व पारिवारिकजनों ने परमेष्ठी वंदना का सामूहिक संगान किया। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा की इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं व मंगलभावना यंत्र की तथा उसमें उल्लेखित इतिहास पुरुषो की जानकारी से सभी को अवगत करवाया। संस्कारकों द्वारा नूतन गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में सुमधुर गीतिका का संगान किया गया। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने नूतन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं व मंगलकामनाएं प्रदान की व त्याग प्रत्याख्यान की प्रेरणा प्रदान की। तेयुप दिल्ली की तरफ से परिवार को मंगलभावना पत्रक भेंट किया तथा वृहद मंगल पाठ के उच्चारण के साथ गृह प्रवेश के कार्यक्रम समापन किया। इस अवसर पर पारिवारिकजनों की अच्छी उपस्थिति रही। सभी ने इस विधि की भूरी भूरी प्रशंसा की।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्