दिनांक: 23-OCT-2022
दिन: रविवार, 9:15 AM
स्थान: भोलानाथ नगर शाहदरा, दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
23/10/2022, रविवार, 09:15 AM, श्रीमान रितेश नेहा जैन, दिल्ली भोलानाथ नगर शाहदरा प्रवासी का नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से उपासक व ‘श्री’ संस्कारक श्री विमल गुनेचा, श्री विनीत मालू ने सम्पूर्ण विधि विधान व मंगलमंत्रोच्चार से सानन्द संपन्न करवाया।
कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र से हुई। संस्कारकों के साथ पारिवारिकजनों ने परमेष्ठि वंदना का सामूहिक संगान किया। जैन परिवार द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। उपासक व 'श्री' संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा की इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। संस्कारक श्री विनीत मालू ने नूतन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं व मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए ये निवेदन किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम अपने घर मे जैन संस्कार विधि से ज़रूर संपादित करवाएं। संस्कारकों द्वारा नूतन गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में सुमधुर गीतिका का संगान किया गया। संस्कारक श्री विनीत मालू ने नूतन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए संस्कारकों की तरफ से आभार ज्ञापन किया। श्री रितेश जैन ने जैन संस्कार विधि को वर्तमान समय में सुगम उपयोगी एवं मन को शांति प्रदान करने वाला बताया। तेयुप दिल्ली की तरफ से जैन परिवार को मंगलभावना पत्रक भेंट किया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्