दिनांक: 23-OCT-2022
दिन: रविवार , सांय 8:00 बजे
स्थान: ऑनलाइन जूम, सरदारशहर
कार्यक्रम विवरण
23/10/2022, रविवार, सांय - 8:00 से 9:00 बजे, सरदारशहर ऑनलाइन जूम पर दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा व श्री मनीष बरमेचा द्वारा विधिवत रूप से मंगल मंत्रोच्चार द्वारा संपादित हुआ।
नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात अभातेयुप द्वारा निर्देशित समय सारणी के हिसाब से आगे का कार्यक्रम संपादित हुआ। मुख्य संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा ने जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन का DEMO पधारें हुए सभी श्रावक श्राविका समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। तेयुप सरदारशहर के कर्मठ मंत्री श्री धीरज छाजेड ने ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े संस्कारकों व श्रावक श्राविका समाज का स्वागत करते हुए सभी का आभार ज्ञापन किया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्