दिनांक: 23-OCT-2022
दिन: रविवार , सांय 8:00 बजे
स्थान: ऑनलाइन जूम, तारानगर
कार्यक्रम विवरण
23/10/2022, रविवार, सांय - 8:00 से 9:00 बजे तारानगर ऑनलाइन जूम पर दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन आयाम सहयोगी संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा व श्री मनीष बरमेचा द्वारा विधिवत रूप से मंगल मंत्रोच्चार द्वारा संपादित हुआ। नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, तत्पश्चात अभातेयुप द्वारा निर्देशित समय सारणी के हिसाब से आगे का कार्यक्रम संपादित हुआ।
मुख्य संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा ने जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन का DEMO पधारें हुए सभी श्रावक श्राविका समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। तारानगर से उपासक श्री ताराचंद बरमेचा ने जैन संस्कार विधि की व संस्कारकों के द्वारा दिए गए डेमो की प्रशंसा की।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्