Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से कार्यशाला

19-Oct-2022

दिनांक: 19-OCT-2022

दिन: बुधवार, प्रातः 09.00 बजे

स्थान:  तेरापंथ भवन मॉडल टाउन, दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वाधान में दिनाँक 19.10.22, बुधवार, प्रातः 09.00 बजे जैन संस्कार विधि के अंतर्गत दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन मॉडल टाउन में हुआ। शासनश्री साध्वीश्री रविप्रभा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। संस्कारक श्री अशोक जी सेठिया व विकास सुराणा ने पूजन विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

आज की इस कार्यशाला में हमें शासनश्री साध्वीश्री रवि प्रभा जी ठाणा-5 का सान्निध्य प्राप्त हुआ। आज एक विशेष संयोग भी रहा कि शासनश्री साध्वीश्री रविप्रभा जी के संयम पर्याय के 60 वर्ष पूरे हुए हैं, सभा षष्टिपूर्ति के मंगल अवसर पर उनके आध्यात्मिक जीवन के प्रति मंगलकामना करती है, अभिवंदना करती है व उनके उत्तम स्वास्थ्य के प्रति मंगलकामना करती है। आज के इस कार्यक्रम में हम सभी को मंगल उद्बोधन, प्रेरणा पाथेय प्रदान करने हेतु अनंत कृतज्ञता। साध्वी श्री ने फरमाया कि दीप जले या ना जले पर अंतर्मन के दीप जरूर जलाएं और नकारात्मकता, राग द्वेष जैसे तिमिर को दूर भगाएं। 

 

कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम बनें वर्धमान भी रखी गई जो कि बड़ा ही रोचक रहा, सभी ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। जिसका परिणाम दीपावली के बाद अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा प्रेषित किया जाएगा। तेयुप दिल्ली के अध्यक्ष श्री विकास सुराणा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्मानुरागी श्रावक श्राविकाओं का स्वागत व अभिनंदन किया। तेरापंथ युवक परिषद् के दिल्ली उत्तर मध्य के संयोजक श्री दीपक कुण्डलिया द्वारा आभार ज्ञापन किया गया।


 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्



 

;