दिनांक: 23-OCT-2022
दिन: रविवार , प्रातः 10:00 बजे
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
23-10-2022, रविवार , प्रातः 10:00 बजे, श्री ललित विजय श्री डागा (सुपुत्र श्री नेमचन्द जी डागा) श्रीडूंगरगढ़ निवासी, दिल्ली प्रवासी का नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री प्रवीण गोलछा, आयाम राज्य सहयोगी संस्कारक श्री मनीष बरमेचा
ने सम्पूर्ण विधि विधान व मंगलमंत्रोच्चार से सानन्द संपन्न करवाया।
कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र से हुई। संस्कारकों के साथ पारिवारिकजनों ने भी परमेष्ठि वंदना का सामूहिक संगान किया। डागा परिवार द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री प्रवीण गोलछा ने मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा की इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने नूतन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं व मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए ये निवेदन किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम अपने घर मे जैन संस्कार विधि से ज़रूर संपादित करवाएं। संस्कारकों द्वारा नूतन गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में सुमधुर गीतिका का संगान किया गया। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने नूतन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए संस्कारकों की तरफ से आभार ज्ञापन किया। श्री ललित डागा ने जैन संस्कार विधि को वर्तमान समय में सुगम उपयोगी एवं मन को शांति प्रदान करने वाला बताया। तेयुप दिल्ली की तरफ से परिवार को मंगल भावना पत्रक भेंट किया गया। डागा परिवार की ओर से संस्कारकों को साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया।
विशेष :- श्री ललित डागा पश्चिम विहार (दिल्ली) सभा के मंत्री है। कार्यक्रम में महासभा से श्री कमल जी बेंगाणी पश्चिम विहार सभाध्यक्ष श्री सुशील जैन, उपाध्यक्ष श्री राकेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री विजय जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्