दिनांक: 23-OCT-2022
दिन: रविवार , 02:05 बजे
स्थान: सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट चेंबर, दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
23-10-2022, रविवार, 02:05 बजे, श्री हरीश आंचलिया के नूतन चेंबर (सुप्रीम कोर्ट में) का शुभारंभ संस्कारक श्री पवन गिड़िया व आयाम राज्य सहयोगी संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने मंगल मंत्रोच्चार व विधिवत रूप से जैन संस्कार विधि द्वारा संपादित करवाया।
नमस्कार महामन्त्र व परमेष्ठि वंदना की स्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। संंस्कारकों ने श्री हरीश आंचलिया के द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में जैन संस्कार विधि के सारे मांगलिक कार्यक्रम संपादित होते है। तत्पश्चात संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने मंगलभावना यंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी परिवार को अवगत करवाई। श्री पवन गिड़िया ने जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए यह आग्रह किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से अवश्य संपादित करवाएं। साथ ही तेयुप दिल्ली की तरफ से आंचलिया परिवार का आभार व्यक्त किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से आंचलिया परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। संस्कारकों ने सभी पारिवारिकजनों को अपने सामर्थ्य अनुसार त्याग प्रत्याख्यान करवाये एवं रिटर्न गिफ्ट के रूप में साल भर में 301 "ॐ भिक्षु" की माला फेरने का संकल्प करवाया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्