दिनांक: 21-OCT-2022
दिन: शुक्रवार , सांय 8:00 बजे
स्थान: ऑनलाइन जूम, नोएडा
कार्यक्रम विवरण
21-10-2022, शुक्रवार , सांय 8:00 बजे, नोएडा ऑनलाइन जूम पर दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन संस्कारक श्री भरत बेगवानी, श्री मनीष बरमेचा व श्री राजेश जैन द्वारा विधिवत रूप व मंगल मंत्रोच्चार द्वारा संपादित हुआ। अभातेयुप द्वारा निर्देशित समय सारणी के हिसाब से आगे का कार्यक्रम संपादित हुआ।
मुख्य संस्कारक श्री भरत बेगवानी ने जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन का DEMO पधारें हुए सभी श्रावक श्राविका समाज के समक्ष प्रस्तुत किया, संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने मंगलभावना यंत्र से सभी को अवगत करवाया तथा जिज्ञासा समाधान किया। संस्कारक श्री राजेश जैन ने जैन संस्कार विधि की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जैन संस्कार विधि से सभी को अवगत करवाया। तेयुप नोएडा के कर्मठ अध्यक्ष श्री दिलीप कुंडलिया ने ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े संस्कारकों व श्रावक श्राविका समाज का स्वागत करते हुए सभी का आभार ज्ञापन किया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्