दिनांक: 18-OCT-2022
दिन: मंगलवार , शाम 07:40 बजे
स्थान: तेरापंथ भवन कृष्णानगर, दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
18-10-2022, मंगलवार , शाम 07:40 बजे, गुरुदेव के मंगल आशीर्वाद से विकास मंच तेरापंथ भवन कृष्णानगर दिल्ली में दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा , श्री विकास सुराणा , श्री हेमराज राखेचा , श्री संजय संचेती द्वारा विधिवत रूप व मंगल मंत्रोच्चार द्वारा संपादित हुआ। अभातेयुप द्वारा निर्देशित समय सारणी के हिसाब से आगे का कार्यक्रम संपादित हुआ।
मुख्य संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा व संस्कारकों ने दीपावली पूजन अपने घरों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान में किस तरह जैन संस्कार विधि से पूजा करनी है उसका DEMO पधारें हुए सभी श्रावक श्राविका समाज के समक्ष रखी। संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा ने मंगलभावना यंत्र व जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी सभी को अवगत करवाई। इस अवसर पर तेयुप दिल्ली के मंत्री श्री अभिनंदन बैद , उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंघी , उपाध्यक्ष श्री मुकेश जैन , सहमंत्री श्री विनय लिंगा , तेयुप दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय संचेती के साथ तेयुप कार्यकर्ताओं की अच्छी उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों एवं श्रावक समाज का आभार ज्ञापन तेयुप दिल्ली गांधीनगर क्षेत्र के सयोंजक श्री शिवम छलानी ने किया ।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्