Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


दीपावली पूजन कार्यशाला

16-Oct-2022

दिनांक: 16-OCT-2022

दिन: रविवार, प्रातः 09:40 बजे

स्थान:  अणुव्रत भवन, दिल्ली

सान्निध्य : शासन श्री साध्वी संघमित्रा श्री जी ठाणा - 5 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

 16-10-2022, रविवार, प्रातः 09:40 बजे, शासन श्री साध्वी संघमित्रा श्री जी ठाणा - 5 के सान्निध्य में अणुव्रत भवन दिल्ली में दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन संस्कारक श्री हेमराज राखेचा , श्री पवन गिड़ीया  द्वारा विधिवत रूप व मंगल मंत्रोच्चार द्वारा संपादित हुआ। अभातेयुप द्वारा निर्देशित समय सारणी के हिसाब से आगे का कार्यक्रम संपादित हुआ।

 

शासन श्री साध्वी संघमित्रा श्री जी ने फ़रमाया की परिवार मैं हम किस तरह से इन संस्कारों को अपना सकते हैं, इस विषय पर प्रकाश डाला। साध्वी श्री जी अपने उद्धबोधन में फ़रमाया कि जैन संस्कार विधि सिर्फ अपने ही नहीं अपितु जन-जन की विधि बने। इस बारे में हमें प्रयत्न करना चाहिए और आज इस चकाचौंध की दुनिया में हम हमारे संस्कारों को भूलते जा रहे हैं इस कारण आचार्य श्री तुलसी ने जैन संस्कार विधि का सूत्रपात किया।

 

 इस अवसर पर तेयुप दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष श्री पुखराज लोढ़ा के साथ तेयुप पदाधिकारीयों व तेयुप कार्यकर्ताओं व श्रावक श्राविका समाज की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान करने हेतु शासन श्री साध्वी संघमित्रा श्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं पधारें हुए सभी अतिथियों एवं श्रावक समाज का आभार ज्ञापन तेयुप दिल्ली के मंत्री श्री अभिनंदन बैद ने किया ।


 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्



 

;