दिनांक: 18-OCT-2022
दिन: मंगलवार, प्रातः 09:40 बजे
स्थान: ओसवाल भवन शाहदरा, दिल्ली
सान्निध्य : शासन श्री साध्वी रतन श्री जी ठाणा - 5
कार्यक्रम विवरण
18-10-2022, मंगलवार, प्रातः 09:40 बजे, शासन श्री साध्वी रतन श्री जी ठाणा - 5 के सान्निध्य में ओसवाल भवन शाहदरा दिल्ली में दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा, श्री विकास सुराणा, श्री जतन श्यामसुखा, श्री संजय संचेती द्वारा विधिवत रूप व मंगल मंत्रोच्चार द्वारा संपादित हुआ। अभातेयुप द्वारा निर्देशित समय सारणी के हिसाब से आगे का कार्यक्रम संपादित हुआ।
शासन श्री साध्वी रतन श्री जी ने फ़रमाया की परिवार मैं हम किस तरह से इन संस्कारों को अपना सकते हैं। इस विषय पर प्रकाश डाला। साध्वी श्री जी अपने उद्धबोधन में फरमाया कि जैन संस्कार विधि सिर्फ अपने ही नहीं अपितु जन-जन की विधि बने। इस बारे में हमें प्रयत्न करना चाहिए और हम अपने परिवार में कोई भी प्रकार का कार्य हो उसमें हमारी प्राथमिकता जैन संस्कार विधि से रहे। आज इस चकाचौंध की दुनिया में हम हमारे संस्कारों को भूलते जा रहे हैं इस कारण आचार्य श्री तुलसी ने जैन संस्कार विधि का सूत्रपात किया।
अवसर पर शाहदरा सभा के अध्यक्ष श्री पन्नालाल बैद , मंत्री श्री आनंद बुच्चा , व महिला मंडल से श्री सरला जी, तेयुप पदाधिकारीयों व तेयुप कार्यकर्ताओं व शाहदरा क्षेत्र के श्रावक श्राविका समाज की अच्छी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान करने हेतु शासन श्री साध्वी रतन श्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं पधारें हुए सभी अतिथियों एवं श्रावक समाज का आभार ज्ञापन तेयुप दिल्ली के सहमंत्री श्री विनय लिंगा ने किया ।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्