दिनांक: 16-OCT-2022
दिन: रविवार , प्रातः 09:00 बजे
स्थान: तेरापंथ भवन रोहिणी, दिल्ली
सान्निध्य : साध्वी श्री डॉ. कुन्दनरेखा जी ठाणा - 4
कार्यक्रम विवरण
16-10-2022, रविवार, 09:00 बजे, साध्वी श्री डॉ. कुन्दनरेखा जी ठाणा - 4 के सान्निध्य में तेरापंथ भवन रोहिणी दिल्ली में दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन संस्कारक व राज्य आयाम सहयोगी श्री मनीष बरमेचा , श्री विकास सुराणा द्वारा विधिवत रूप व मंगल मंत्रोच्चार द्वारा संपादित हुआ। अभातेयुप द्वारा निर्देशित समय सारणी के हिसाब से आगे का कार्यक्रम संपादित हुआ।
साध्वी श्री डॉ. कुन्दनरेखा जी ने फ़रमाया की परिवार मैं हम किस तरह से इन संस्कारों को अपना सकते हैं, इस विषय पर प्रकाश डाला। साध्वी श्री जी अपने उद्धबोधन में फ़रमाया कि जैन संस्कार विधि हमें अपने परिवार में कोई भी प्रकार का कार्य हो उसमें हमारी प्राथमिकता जैन संस्कार विधि से रहे। आज इस चकाचौंध की दुनिया में हम हमारे संस्कारों को भूलते जा रहे हैं इस कारण आचार्य श्री तुलसी ने जैन संस्कार विधि का सूत्रपात किया।
इस अवसर पर दिल्ली सभा के उपाध्यक्ष श्री नथुराम जैन , सहमंत्री श्री संजीव जैन , रोहिणी सभा मंत्री श्री राजेंद्र सिंगी , तेयुप पदाधिकारीयों , कार्यकर्ताओं व रोहिणी क्षेत्र के श्रावक श्राविका समाज के साथ ज्ञानशाला प्रशिक्षकाएं व ज्ञानशाला के बच्चों की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान करने वाले साध्वी श्री डॉ. कुन्दनरेखा जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं पधारें हुए सभी अतिथियों एवं श्रावक समाज का आभार ज्ञापन तेयुप दिल्ली रोहिणी क्षेत्र के संयोजक श्री शुभम जिंदल ने किया ।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्