दिनांक: 15-OCT-2022
दिन: शनिवार, 10:00 AM
स्थान: दिल्ली
विवरण
श्री रूपचंद जी बैद ( सुपुत्र स्व. श्री खेमचंद जी बैद ) गंगाशहर निवासी, गुवाहाटी प्रवासी का अंतिम संस्कार जैन संस्कार विधि द्वारा 15 अक्टूबर 2022 को संस्कारक श्री विकास सुराणा द्वारा संपन्न करवाया गया। सर्वप्रथम संस्कारक श्री विकास सुराणा ने नमस्कार महामंत्र के समवेत स्वर में उच्चारित करते हुए लोगस्स का पाठ किया। पूरा वातावरण नमस्कार महामंत्र के मंगलमय संगान के साथ भावित हो रहा था। श्मशान स्थल पर लोगस्स और उवसग्गहरं पाठ के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पारिवारिकजन, सभा संस्थाओं के पदाधिकारीगण सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मुक्तिधाम में उपस्थित थे। सबने यथाशक्ति त्याग प्रत्याख्यान द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि प्रदान की।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्
;