Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नूतन गृह प्रवेश (सुश्री निशा सिंह)

14-Oct-2022

दिनांक: 14-OCT-2022

दिन: शुक्रवार 08.30 AM

स्थान:  दिल्ली


 

कार्यक्रम विवरण

 

14/10/2022, शुक्रवार, 08:30 AM, सुश्री निशा सिंह दिल्ली प्रवासी का नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री पवन गिड़िया, आयाम राज्य सहयोगी संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने सम्पूर्ण विधि विधान व मंगलमंत्रोच्चार से सानन्द संपन्न करवाया।

 

 कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र से हुई। संस्कारकों के साथ पारिवारिकजनों ने भी परमेष्ठि वंदना का सामूहिक संगान किया। सुश्री निशा सिंह द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री पवन गिड़िया ने मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा की इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने नूतन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं व मंगल कामनाएं प्रेषित करते हुए निवेदन किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम अपने घर मे जैन संस्कार विधि से ज़रूर संपादित करवाएं। संस्कारकों द्वारा नूतन गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में सुमधुर गीतिका का संगान किया गया। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने नूतन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए संस्कारको की तरफ से आभार ज्ञापन किया साथ ही सुश्री निशा सिंह ने त्याग प्रत्याख्यान के रूप में 1 महीने पिज़ा नही खाने का , गुस्सा कम करने का व प्रतिदिन 5 बार नमस्कार महामंत्र उच्चारण का संकल्प लिया। निशा जी ने जैन संस्कार विधि को वर्तमान समय में सुगम उपयोगी एवं मन को शांति प्रदान करने वाला बताया। तेयुप दिल्ली की तरफ से परिवार को मंगल भावना पत्रक भेंट किया। 

 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;