दिनांक: 9-OCT-2022
दिन: रविवार, दोपहर 03:42 बजे
स्थान: दिल्ली
विवरण
हर श्रावक का परमलक्ष्य होता है मोक्ष की ओर सलक्ष्य गतिमान हो। श्रीमती शांति देवी जैन (धर्मपत्नी स्व श्री बी. एल. जैन) हाँसी निवासी, दिल्ली पीतमपुरा प्रवासी ने श्रावक के तीसरे मनोरथ अनशन का स्वीकरण कर अपने जीवन को धन्य बनाया। श्रीमती शान्ति देवी जैन का संथारा 35 दिनों का आया व चोविहार संथारा 3 घंटे 21 मिनिट का 09 अक्टूबर 2022 को दोपहर 03.42 बजे परिसम्पन हुआ।
संथारा साधिका का अंतिम संस्कार जैन संस्कार विधि द्वारा 09 अक्टूबर 2022 को श्री संस्कारक श्री संजय खटेड़ , उपासक व संस्कारक श्री राजकुमार जैन , श्री हेमराज राखेचा व श्री विकास सुराणा द्वारा संपन्न करवाया गया। सर्वप्रथम संस्कारकों ने नमस्कार महामंत्र के समवेत स्वर में उच्चारित करते हुए लोगस्स का पाठ किया, पूरा वातावरण नमस्कार महामंत्र के मंगलमय संगान के साथ भावित हो रहा था। श्मशान स्थल पर लोगस्स और उवसग्गहरं पाठ के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती शान्ति देवी जैन हमारे उपासक व संस्कारक श्री राजकुमार जैन की भाभीजी थी। पारिवारिकजनों, सभा संस्थाओं के पदाधिकारीगण सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मुक्तिधाम में उपस्थित थे। सबने यथाशक्ति त्याग प्रत्याख्यान द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि प्रदान की।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्
;