Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नूतन गृह प्रवेश  (श्रीमान हरि चंद नाहटा)

05-Oct-2022

दिनांक: 5-OCT-2022

दिन: बुधवार 10.00 AM

स्थान:  दिल्ली


 

 कार्यक्रम विवरण

दिनांक- 05/10/2022 बुधवार, 10:00 AM, श्रीमान हरि चंद नाहटा दिल्ली प्रवासी का नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री प्रवीण गोलछा, श्री हेमराज राखेचा ने सम्पूर्ण विधि विधान व मंगलमंत्रोच्चार से सानन्द संपन्न करवाया।

 

 कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र से हुई। संस्कारकों के साथ पारिवारिकजनों ने महावीर स्तुति का सामूहिक संगान किया। परिवार के मुखिया श्रीमान हरि चंद नाहटा द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री प्रवीण गोलछा ने मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई। संस्कारक श्री प्रवीण गोलछा ने नूतन गृह प्रवेश की शुभकामना व मंगल कामना प्रेषित करते हुए सभी पधारें हुए मेहमानों से ये निवेदन किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम अपने घर मे जैन संस्कार विधि से ज़रूर संपादित करवाएं। संस्कारकों द्वारा नूतन गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में सुमधुर गीतिका का संगान किया गया। संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने नाहटा परिवार को नूतन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए तेयुप दिल्ली की तरफ से आभार ज्ञापन किया साथ ही नाहटा परिवार व पधारें हुए सभी पारिवारिकजनों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में त्याग प्रत्याख्यान करवाएं। नाहटा परिवार व पारिवारिकजनों ने जैन संस्कार विधि को वर्तमान समय में सुगम एवं उपयोगी बताया। सभी ने इसकी खूब प्रशंसा की। तेयुप दिल्ली की तरफ से नाहटा परिवार को मंगलभावना पत्रक भेंट किया गया। 

 

 विशेष :- संस्कारकों ने पारिवारिकजनों को विशेष प्रेरणा दी कि, एक संकल्प ले कि हमारे परिवार में अब कोई भी मांगलिक कार्यक्रम होगा वो जैन संस्कार विधि से ही करवाने का प्रयास रहेगा।

  

 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;