Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


गृहप्रवेश संस्कार (श्रीमान मयंक– कीर्ति बोथरा)

09-Oct-2022

दिनांक: 9-OCT-2022

दिन: रविवार, 8:00 PM (भारतीय समयानुसार)

स्थान:  UNITED STATES (टेक्सास)


 

 कार्यक्रम विवरण

 

09-10-2022, रविवार 8:00 PM भारतीय समयानुसार,  UNITED STATES (टेक्सास) प्रवासी श्रीमती सुंदर देवी बोथरा के सुपुत्र व पुत्रवधु श्रीमान मयंक– कीर्ति बोथरा का गृहप्रवेश जैन संस्कार विधि से उपासक "श्री" संस्कारक श्री विमल गुनेचा, संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द ऑनलाइन ZOOM APP से सम्पादित करवाया। इस कार्यक्रम में US से सहयोगी के रूप में श्रीमती सुंदर देवी बोथरा ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

 कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र व महावीर स्तुति से की गई। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने आगे का कार्यक्रम सम्पादित करवाते हुए बोथरा परिवार द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने बोथरा परिवार को मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व श्री मनीष बरमेचा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा की इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने समधुर स्वर में गीतिका प्रस्तुत की। संस्कारक मनीष बरमेचा ने पधारें हुए मेहमानों से ये निवेदन किया की वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम अपने घर मे जैन संस्कार विधि से ज़रूर संपादित करवाएं व बोथरा परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप वर्ष भर में कम से कम 301 माला ॐ भिक्षु की फेरनी है एसा संकल्प करवाया। बोथरा परिवार की तरफ से सुंदर देवी बोथरा ने पधारे हुए सभी संस्कारकों व मेहमानों का आभार ज्ञापन किया।



 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;