Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


 नूतन व्यावसायिक प्रतिष्ठान (श्रीमान संदीप जी जैन)

05-Oct-2022

दिनांक: 5-OCT-2022

दिन: बुधवार , प्रातः 10:35 

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

दिनाँक-05.10.22, बुधवार, प्रातः-10:35, श्रीमान संदीप जी जैन (स्थानकवासी जैन परिवार) के नूतन व्यावसायिक प्रतिष्ठान (JCCI LOGISTICS) का शुभारंभ उपासक व संस्कारक श्री राजकुमार जैन, श्री सौरभ आंचलिया ने मंगल मंत्रोच्चार व विधिवत रूप से जैन संस्कार विधि द्वारा संपादित करवाया।

 

नमस्कार महामन्त्र व परमेष्ठी वंदना की स्तूति के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। संस्कारकों द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में जैन संस्कार विधि के सभी कार्यक्रम संपादित होते है। उपासक व संस्कारक श्री राजकुमार जैन ने जैन संस्कार विधि एवं मंगलभावना यंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी पारिवारिकजनों को अवगत करवाई। संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया ने नए प्रतिष्ठान के सुअवसर पर बधाई व मंगलकामना देते हुए यह आग्रह किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से अवश्य संपादित करवाएं व तेयुप दिल्ली की तरफ से जैन परिवार का आभार व्यक्त किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से जैन परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया। संस्कारकों ने जैन परिवार व सभी पारिवारिकजनों को अपने सामर्थ्य अनुसार त्याग प्रत्याख्यान करवाये।



 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;