दिनांक: 5-OCT-2022
दिन: बुधवार , प्रातः 11:00 बजे
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
5-OCT-2022, बुधवार , प्रातः 11:00 बजे, श्रीमान प्रदीप जी संचेती (मोमासर निवासी दिल्ली प्रवासी) के नूतन व्यावसायिक प्रतिष्ठान (OSSIA ELECTRICAL INDUSTRIES) का शुभारंभ उपासक व "श्री" संस्कारक श्री विमल गुणेचा व आयाम राज्य सहयोगी संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने मंगल मंत्रोच्चार व विधिवत रूप से जैन संस्कार विधि द्वारा संपादित करवाया।
संंस्कारकों ने श्री प्रदीप संचेती द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में जैन संस्कार विधि के सारे कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री विमल गुणेचा ने मंगलभावना यंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत करवाया। श्री मनीष बरमेचा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए यह आग्रह किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से अवश्य संपादित करवाएं व तेयुप दिल्ली की तरफ से संचेती परिवार का आभार व्यक्त किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से संचेती परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। संस्कारकों ने संचेती परिवार व सभी पारिवारिकजनों को अपने सामर्थ्य अनुसार त्याग प्रत्याख्यान करवाये एवं रिटर्न गिफ्ट के रूप में साल भर में 301 "ॐ भिक्षु" की माला फेरने का संकल्प करवाया।
श्री प्रदीप संचेती वर्तमान में दिल्ली जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष व BJS दिल्ली के अध्यक्ष है। ABTYP जैन संस्कार विधि के आप 5 साल राष्ट्रीय प्रभारी का व ABTYP के पूर्व कोषाध्यक्ष पद का दायित्व भी निर्वहन कर चुके है।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्