दिनांक: 11-SEP-2022
दिन: रविवार , प्रातः 09:10
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
11/09/22, रविवार, प्रातः 9:10, पोरसी मुहुर्त में सुजानगढ़ निवासी दिल्ली प्रवासी श्रीमान हनुमानमल जी सेठिया के "61" की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजनों की उपस्थिति में संस्कारक श्री सुभाष दुगड़, श्री पवन गिड़ीया, श्री संजय संचेती ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई व परमेष्ठी वंदना का सामुहिक संगान किया गया। संस्कारकों द्वारा सेठिया परिवार से मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में जैन संस्कार विधि के सारे मांगलिक कार्यक्रम संपादित करवाएं जाते है। संस्कारक श्री संजय संचेती ने श्रीमान हनुमानमल जी के 61 के तप की अनुमोदना करते हुए सभी से ये आग्रह किया कि इस अल्पारम्भ व अल्पपरिग्रह से युक्त जैन संस्कार विधि को सभी अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। श्री संजय संचेती ने बहुत ही सुंदर तरीके से तप की महत्वपूर्ण विशेषता पारिवारिकजनों को अवगत करवाई। श्री सुभाष दुगड़ ने मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत कराते हुए उपस्थित पारिवारिकजनों को अपने परिवार में वर्ष भर में 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि द्वारा संपादित करवाने की प्रेरणा दी। संस्कारक श्री पवन गिड़ीया ने सेठिया परिवार एवं उपस्थित सभी पारिवारिकजनों से उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाएं। तेयुप-दिल्ली की तरफ से सेठिया परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।
विशेष - इस पारणे के सुअवसर महासभा अध्यक्ष श्री मनसुख सेठिया, दिल्ली सभा अध्यक्ष श्री सुखराज सेठिया , ओसवाल समाज अध्यक्ष श्री बाबूलाल दुगड़ व विभिन्न सभा संस्थाओं के विशिष्ट पदाधिकारियों व पारिवारिकजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्