Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


संगठन सम्मेलन, फिट युवा हिट युवा

04-Sep-2022

दिनांक: 04-Sep-2022

दिन: रविवार

स्थान:  दिव्य ज्योति फार्म्स, छतरपुर,दिल्ली



 

 कार्यक्रम विवरण

04.09.2022 को तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली ने संगठन सम्मेलन के अन्तर्गत प्रथम कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में किया, FIT YUVA HIT YUVA आयाम के अन्तर्गत LOVE FOR GAMES कार्यक्रम का आयोजन,दिव्य ज्योति फार्म्स, छतरपुर, दिल्ली में आयोजित हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामुहिक उच्चारण से हुई। श्री बिमल जी गुनेचा ने योग से बहुत ही प्रभावशाली तरीके से वार्मअप करवाया और स्वस्थ रहने के टिप्स शेयर करें। दक्षिण दिल्ली से श्रीमती प्रिया सुराणा व श्रीमती शिल्पी पुगलिया ने सभी बड़े और बच्चों को रोमांचकारी गेम्स खिलाए और सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए गेम्स का आनंद लिया। 

 

अध्यक्ष श्री विकास सुराणा ने पधारे हुए सभी युवा साथियों और विशिष्ट अतिथियों से दक्षिण दिल्ली में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के सुझाव आमंत्रित किए और उन सुझावों पर चर्चा करी। उन्होंने तेरापंथ युवक परिषद् के विभिन्न आयामों से सभी को अवगत करवाया और सभी युवाओं को संगठन से जुड़ने और इसे और सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया। सभी युवाओं की तरफ से विकास जी ने श्री लक्ष्मीपत बोथरा को विशेष सहयोग के लिए आभार प्रकट किया व उनका सम्मान श्री हीरा लाल गेलड़ा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का सुचारू रूप से चलाने का दायित्व तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली के मंत्री श्री अभिनंदन बैद ने संभाला व आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं और उनके पारिवारिक साथियों में आपसी सौहार्द देखने लायक था। यह कार्यक्रम नए साथियों को जोड़ने और संगठन को और मजबूत करने में सहायक रहा। प्रोग्राम में दिल्ली सभा से श्री पुखराज सेठिया , साउथ दिल्ली सभा के अध्यक्ष श्री हीरा लाल जी गेलड़ा की गरीमामय उपस्थित रही तेरापंथ युवक परिषद् के परामर्शक श्री धनपत बोथरा, श्री मनोज बोरड़, साउथ दिल्ली ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती सुमन कोठारी, तेरापंथ युवक परिषद् के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश भंसाली, श्री पुखराज लोढ़ा, श्री प्रवीण डूंगरवाल, तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के संगठन मंत्री श्री मानस बोथरा, कोषाध्यक्ष श्री निलेश बैद व फिट युवा हिट युवा प्रभारी श्री सुनील छाजेड की सहभागिता रही। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण दिल्ली और तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के गणमान्य पदाधिकारीयों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के पश्चात चाय - नाश्ते की व्यवस्था भी रखीं गई।

 श्री मनीष पटावरी द्वारा कार्यक्रम का आभार ज्ञापन किया गया। पूरे कार्यक्रम की संचालक टीम रही --श्री अभिनन्दन बैद, श्री विक्रम सुराणा, श्री सुरजीत पुगलिया, श्री मनीष पटावरी, श्री करुण सेठिया।  श्री अमित डूंगरवाल एवं श्री विकास जी सुराणा (अध्यक्ष) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।


 

तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

ॐ अर्हम्

 

;