दिनांक: 10-SEP-2022
दिन: शनिवार, प्रातः 09:00
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
10.09.22, शनिवार, प्रातः 9:00, पोरसी मुहुर्त में भीनासर निवासी दिल्ली शास्त्रीनगर प्रवासी श्रीमान शांतिलाल जी सेठिया की धर्मपत्नी श्रीमती सुधा सेठिया के "31" की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजनों की उपस्थिति में संस्कारक श्री अशोक सेठिया व श्री सौरभ आँचलिया ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई, तत्पश्चात परमेष्ठी वंदना का सामुहिक संगान किया गया। संस्कारक श्री अशोक सेठिया ने श्रीमती सुधा सेठिया के "31" के तप की अनुमोदना (मासखमन) करते हुए सभी से ये आग्रह किया कि इस अल्पारम्भ व अल्पपरिग्रह से युक्त जैन संस्कार विधि को सभी अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। श्री सौरभ आँचलिया ने बहुत ही सुंदर तरीके से तप की महत्वपूर्ण विशेषता पारिवारिकजनों को अवगत करवाई। संस्कारकों ने सेठिया परिवार एवं उपस्थित सभी पारिवारिकजनों से उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाएं। संस्कारक श्री अशोक सेठिया ने पधारें हुए मेहमानों का आभार ज्ञापित किया। तेयुप-दिल्ली की तरफ से सेठिया परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।
विशेष - इस पारणे के सुअवसर पर स्थानीय MLA श्री सोमदत्त जी, निगम पार्षद श्रीमती बबिता जी, शास्त्रीनगर सभा के मंत्री श्री पवन चोपड़ा व तेयुप दिल्ली संगठन मंत्री श्री मानस बोथरा के साथ पारिवारिकजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्