Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नूतन व्यावसायिक प्रतिष्ठान (श्री पंकज-अनिता टाटिया)

09-Sep-2022

दिनांक: 09-SEP-2022

दिन: शुक्रवार , प्रातः 10:35

स्थान:  GURUGRAM 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

09-SEP-2022, प्रातः 10:35, श्रीमती कंचनदेवी टाटिया के पुत्रवधु श्री पंकज - अनिता जी टाटिया के नूतन व्यावसायिक प्रतिष्ठान ( RURAL ROOTS ) GURUGRAM का शुभारंभ संस्कारक श्री सुशील डागा व श्री अनिल सेठिया ने मंगल मंत्रोच्चार व विधिवत रूप से जैन संस्कार विधि द्वारा संपादित करवाया।


 

संस्कारकों ने टाटिया परिवार द्वारा मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में जैन संस्कार विधि के सारे मांगलिक कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री सुशील डागा ने जैन संस्कार विधि एवं मंगलभावना यंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी परिवार को अवगत करवाई। संस्कारक श्री सुशील डागा ने नए प्रतिष्ठान के सुअवसर पर बधाई व मंगलकामनाएं देते हुए यह आग्रह किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से अवश्य संपादित करवाएं। तेयुप दिल्ली की तरफ से टाटिया परिवार का आभार व्यक्त किया।  संस्कारक श्री अनिल सेठिया ने टाटिया परिवार व सभी पारिवारिकजनों को अपने सामर्थ्य अनुसार त्याग प्रत्याख्यान करवाये एवं रिटर्न गिफ्ट के रूप में प्रतिदिन एक माला "ॐ भिक्षु" या नमस्कार महामंत्र की माला फेरने का संकल्प करवाया।


 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्



 

;