Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नामकरण संस्कार (श्री गौतम-डिम्पल नाहटा की सुपुत्री)

08-Sep-2022

दिनांक: 08-SEP-2022

दिन: गुरुवार , प्रातः 11:00 

स्थान:  दिल्ली 


 

कार्यक्रम विवरण

 

08-09-2022, गुरुवार, प्रातः 11.00 बजे, श्री लक्ष्मीपत नाहटा की सुपौत्री व श्रीमान गौतम- डिम्पल नाहटा की सुपुत्री का नामकरण जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री प्रवीण गोलछा व संस्कारक श्री राजेश दुग्गड़ ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द  सम्पादित करवाया। 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामन्त्र से करवाया गया। नाहटा परिवार द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री प्रवीण गोलछा ने नाहटा परिवार व अन्य अतिथियों को मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व श्री प्रवीण गोलछा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा कि इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। संस्कारक श्री प्रवीण गोलछा ने जैन संस्कार विधि के बारे में जानकारियां दी व नाहटा परिवार का आभार ज्ञापन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्कारकों ने पधारें हुए सभी मेहमानों से ये निवेदन किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम अपने घर में जैन संस्कार विधि से ज़रूर संपादित करवाएं। संस्कारक प्रवीण गोलछा ने नाहटा परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप वर्ष भर में कम से कम 301 माला "ॐ महावीराय नमः" की फेरने का संकल्प करवाया व सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। संस्कारक श्री राजेश दुग्गड़ ने कार्यक्रम को जैन संस्कार विधि से संपादित करवाने पर आभार ज्ञापन किया। नाहटा परिवार ने पधारे हुए सभी संस्कारकों व मेहमानों का आभार ज्ञापित किया।




 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;