Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नामकरण संस्कार (श्री मृनाल-दीपिका भूतोड़िया का सुपुत्र)

08-Sep-2022

दिनांक: 08-SEP-2022

दिन: गुरुवार , प्रातः 11:15 

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

08-09-2022, गुरुवार, प्रातः 11:15 AM, लाडनूँ निवासी दिल्ली प्रवासी श्री विनोद कुमार-अमन देवी भूतोड़िया का सुपौत्र व श्री मृनाल-दीपिका भूतोड़िया के सुपुत्र का नामकरण जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री पुखराज सुराणा, श्री विकास सुराणा ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया। 

 

कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र व महावीर स्तुति से की गई। भूतोड़िया परिवार के द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री पुखराज जी सुराणा ने भूतोड़िया परिवार को मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व श्री विकास सुराणा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी दी। संस्कारकों ने परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाए सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। संस्कारकों द्वारा पधारें हुए सभी पारिवारिकजनों व मेहमानों का आभार ज्ञापन किया गया। तेयुप दिल्ली की तरफ से भूतोड़िया परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।

भूतोड़िया परिवार की तरफ से श्री विनोद कुमार भूतोड़िया ने पधारें हुए संस्कारकों व अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।

 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;