Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नामकरण संस्कार (श्री हर्षित-निकिता सुराणा की सुपुत्री)

04-Sep-2022

दिनांक: 04-SEP-2022

दिन: रविवार, प्रातः 10:15 

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

04/09/2022, रविवार, प्रातः 10:15 AM, लाडनूँ निवासी दिल्ली प्रवासी श्री दीपचंद विमला देवी सुराणा की सुपौत्री व श्री अनिल-सुमन कोठारी की दोहित्री एवं श्री हर्षित-निकिता सुराणा की सुपुत्री का नामकरण जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री पवन गिड़ीया, श्री हेमराज राखेचा ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया। 

 

संस्कारकों ने कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र व महावीर स्तुति से की। सुराणा परिवार के द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने सुराणा परिवार को मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व श्री पवन गिड़ीया ने जैन संस्कार विधि की जानकारी दी। संस्कारकों ने पारिवारिकजनों व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाए व सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। संस्कारकों द्वारा सभी पधारें हुए पारिवारिकजनों व मेहमानों का आभार ज्ञापन किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से सुराणा परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। सुराणा परिवार की तरफ से श्रीमान दीपचंद सुराणा ने पधारें हुए संस्कारकों व अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।

 

 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;