दिनांक: 28-AUG-2022
दिन: रविवार
स्थान: दिल्ली
विवरण
हर श्रावक का परमलक्ष्य होता है कि मोक्ष की और सलक्ष्य गतिमान हो। श्रदानिष्ठ श्रावक श्री महेंद्र जी सुराणा 82 वर्ष ( सुपुत्र श्री स्व. भंवरलाल जी सुराणा ) लाडनूँ निवासी दिल्ली प्रवासी का अंतिम संस्कार जैन संस्कार विधि द्वारा 28 अगस्त 2022 को संस्कारक श्री सुशील डागा द्वारा संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम संस्कारक श्री सुशील जी डागा ने नमस्कार महामंत्र के समवेत स्वर में उच्चारित करते हुए लोगस्स का पाठ किया। पूरा वातावरण नमस्कार महामंत्र के मंगलमय संगान के साथ भावित हो रहा था। श्मशान स्थल पर लोगस्स और उवसग्गहरं पाठ के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पारिवारिकजनों, सभा संस्थाओं के पदाधिकारीगण सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मुक्तिधाम में उपस्थित थे। सबने यथाशक्ति त्याग प्रत्याख्यान द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि प्रदान की।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्