दिनांक: 10-AUG-2022
दिन: बुधवार
स्थान: खिलौनी देवी धर्मशाला, पीतमपुरा, दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
10/08/2022, श्रावण शुक्ल त्रयोदशी भिक्षु स्वामी जी की तेरस के उपलक्ष में तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा खिलौनी देवी धर्मशाला पीतमपुरा के प्रांगण में शासनश्री साध्वीश्री रवि प्रभा जी ठाणा-5 के सान्निध्य में धम्म जागरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ किशोर मंडल दिल्ली द्वारा विजय गीत के संगान से हुआ। कार्यक्रम में सभी क्षेत्रीय गायक कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति रही। साध्वी वृंद की सामूहिक गीतिका में सब स्वर से स्वर मिलाते नजर आए। तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के अध्यक्ष श्री विकास सुराणा ने अपने स्वागत वक्तव्य में कहा कि तेयुप दिल्ली संगीत के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेयुप दिल्ली के सांस्कृतिक प्रभारी श्री प्रवीण बैद एवं सांस्कृतिक सह प्रभारी श्री पुलकित खटेड़ ने संयुक्त रूप से किया। आभार ज्ञापन तेयुप दिल्ली के सांस्कृतिक सह प्रभारी श्री पुलकित खटेड़ ने किया। साध्वी श्री द्वारा मंगल पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा : संस्कार : संगठन
ॐ अर्हम्