दिनांक: 07-AUG-2022
दिन: रविवार, प्रातः 11:15
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
07/08/2022, रविवार, प्रातः 11:15 AM, दिल्ली प्रवासी श्रीमान डॉ. श्री धनपत कुसुम जी लूणिया सुपौत्री व श्री प्रदीप विनीता जी बैद की दोहित्री एवं श्री विशाल - निवेदिता लूणिया की सुपुत्री का नामकरण जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री सुभाष दुगड़ , श्री हेमराज राखेचा व श्री संजय संचेती ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया।
“भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमान अर्जुनराम जी मेघवाल, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान रामनिवास जी गोयल, पद्मश्री डॉक्टर श्रीमान जितेंद्र सिंह (संटी जी) की उपस्थिति में हुआ जैन संस्कार विधि से नामकरण संस्कार।”
संस्कारकों ने कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र व महावीर स्तुति से की। लूणिया परिवार के द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री सुभाष दुगड़ ने लूणिया परिवार को मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई। संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी दी। संस्कारक श्री संजय संचेती ने परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाए, सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। संस्कारकों द्वारा सभी पधारें हुए पारिवारिकजनों व अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से लूणिया परिवार को मंगल भावना यंत्र भेंट किया गया। सभी पधारे हुए महानुभावों ने इस अल्पपरिग्रह व बिना आडंबर की विधि जैन संस्कार विधि की भूरी भूरी प्रशंसा की।
गरिमामयी उपस्थिति
भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमान अर्जुनराम जी मेघवाल।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान रामनिवास जी गोयल।
पद्मश्री श्रीमान जितेंद्र सिंह जी संटी।
कल्याण परिषद् सयोंजक श्रीमान के. सी. जैन साहब।
समाज सेवी भामाशाह श्रीमान कन्हैयालाल जी जैन पटावरी।
ओसवाल समाज अध्यक्ष श्रीमान बाबुलाल जी दुगड़ व सरकारी - गैर सरकारी मंत्रियों, पार्षद, विधायकों के साथ समाज के विशिष्ट व्यक्तियों, पारिवारिकजनों की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्