Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नामकरण संस्कार (श्री मनीष-जूही मनोत के सुपुत्र)

07-Aug-2022

दिनांक: 07-AUG-2022

दिन: रविवार, प्रातः 11:00 

स्थान:  दिल्ली 


 

कार्यक्रम विवरण

 

दिनांक- 07/08/2022, रविवार, प्रातः 11:00 AM, अत्यंत हर्ष का विषय है दिल्ली प्रवासी श्री हुलासचन्द सुंदर देवी मनोत के सुपौत्र व श्री मनीष - जूही मनोत के सुपुत्र का नामकरण जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री हिम्मत राखेचा व आयाम राज्य सहयोगी संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया। 

 

 संस्कारको ने कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र व परमेष्ठी वंदना से की। मनोत परिवार के द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने परिवार को मंगलभावना यंत्र व जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाए सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। मनोत परिवार ने साल में कम से कम 1 मांगलिक कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से करवाने का संकल्प लिया। संस्कारक श्री हिम्मत राखेचा ने तेयुप दिल्ली की तरफ से बधाई संदेश का वाचन किया व गीतिका का संगान किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से मनोत परिवार को मंगल भावना यंत्र भेंट किया गया।


 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्

 

;