Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


शपथ ग्रहण समारोह  (ओसवाल यूथ क्लब)

08-Aug-2022

दिनांक: 08-AUG-2022

दिन: सोमवार, प्रातः 09:00

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

दिनांक 08/08/2022 वार - सोमवार प्रातः  09:00 ओसवाल भवन के प्रांगण में विधिपूर्वक निर्वहन करते हुये शुद्ध मंगल मंत्रोच्चार के साथ जैन संस्कार विधि से ओसवाल यूथ के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया।

 

ओसवाल यूथ क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मयंक पारख व उनकी पूरी टीम का शपथ ग्रहण समारोह शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण व भगवान महावीर की स्तुति के संगान के साथ हुआ। ओसवाल यूथ क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मयंक पारख को ओसवाल समाज के अध्यक्ष श्री बाबुलाल दुगड़ ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने मंगलभावना यंत्र की कुछ विशेष जानकारी अवगत करवाई व जैन संस्कार विधि की जानकारी दी।

संस्कारक श्री संजय संचेती ने वर्षभर में कम से कम 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से अपने घरों मे ज़रूर सम्पादित करवाये। सभी ने इसे सहर्ष स्वीकार किया। जैन संस्कार विधि के संस्कारको ने आशीर्वाद मंत्र का वाचन करते हुए शुभकामना प्रेषित की। तेयुप दिल्ली द्वारा ओसवाल यूथ क्लब को मंगल भावना यंत्र भेंट किया।


 

गरिमामय उपस्थिति

  • श्री हनुमान मल बांठिया (मुख्य ट्रस्टी ओसवाल समाज)

  • श्री ओम डागा (मंत्री ओसवाल समाज )

  • श्री अंकित श्यामसुखा (निवर्तमान अध्यक्ष ओसवाल यूथ क्लब)


 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;