Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


फिट युवा हिट युवा

24-Jul-2022

दिनांक: 24-JULY-2022

दिन: रविवार, प्रातः 10:30 बजे 

स्थान:  अणुव्रत भवन, दिल्ली

 

कार्यक्रम विवरण

 

दिनांक 24-07-2022 को तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली द्वारा अणुव्रत भवन में "फिट युवा हिट युवा" के अन्तर्गत "स्वास्थ्य का BOOSTER DOSE" कार्यशाला का आयोजन प्रातः 10.30 - 11.30 किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। कार्यशाला में प्रतिष्ठित प्रशिक्षक एवं प्रखर वक्ता श्री रमेश कांडपाल जी ने स्वास्थ्य से जुड़ी प्रभावी जानकारी एवं योग मुद्राओं से लाभान्वित करवाया। 

इस रोचक कार्यशाला में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के प्रतिनिधिगण का स्वागत अध्यक्ष श्री विकास सुराणा ने किया। कार्यक्रम को श्री रमेश कांडपाल जी  ने योग मुद्राओं के साथ साथ “ How To Live Happy & Healthy Life ”  पर भी सबका ध्यान केंद्रित करवाते हुए युवाओं को जागरुक किया। कार्यक्रम में लगभग 90 की संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। फिट युवा हिट युवा कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के धर्म ग्रुप के प्रतिनिधिगण, तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के पदाधिकारीगण सहित कार्यसमिति एवं किशोर मंडल सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। तेयुप दिल्ली अध्यक्ष श्री विकास सुराणा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसे आहार हमारे शरीर के लिए हर दिन आवश्यक है, उसी प्रकार योग भी शरीर के लिए हर दिन ज़रूरी है, हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के मंत्री श्री अभिनंदन बैद ने किया एवं सहमंत्री श्री विनय लिंगा ने उपस्थित सभी आगंतुको, युवाओं एवं किशोरों का आभार प्रकट किया।


 

तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

ॐ अर्हम्

 

;