दिनांक: 05-AUG-2022
दिन: शुक्रवार , प्रातः 9.25
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
05-08-22, शुक्रवार, प्रातः 9.25, पोरसी मुहुर्त में दिल्ली प्रवासी स्व. जयचंद लाल जी मोहिनी देवी डागा की पुत्रवधु, श्री विकास डागा की धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला डागा के "15" की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजनों की उपस्थिति में संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा, श्री संजय संचेती ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई, तत्पश्चात परमेष्ठी वंदना का सामूहिक संगान किया गया। संस्कारक श्री संजय संचेती ने श्रीमती प्रमिला डागा के 15 के तप की अनुमोदना करते हुए सभी से ये आग्रह किया कि इस अल्पारम्भ व अल्पपरिग्रह से युक्त जैन संस्कार विधि को सभी अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। श्री प्रकाश सुराणा ने बहुत ही सुंदर तरीके से तप की महत्वपूर्ण विशेषताएं व मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी पारिवारिकजनों को अवगत करवाई। संस्कारकों ने डागा परिवार एवं उपस्थित सभी पारिवारिक-जन से उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाएं। संस्कारक श्री संजय संचेती ने श्रीमती प्रमिला डागा के 15 के तप की अनुमोदना करते हुए तेयुप दिल्ली की तरफ से डागा परिवार व पधारें हुए सभी मेहमानों का आभार ज्ञापित किया। डागा व दुगड़ परिवार की तरफ से श्री बाबुलाल दुगड़ ने पधारें हुए संस्कारकों का व उपस्थित सभी मेहमानों का आभार ज्ञापन किया। तेयुप-दिल्ली की तरफ से डागा परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।
विशेष - इस पारणे के सुअवसर कार्यक्रम में ओसवाल समाज के अध्यक्ष श्री बाबुलाल दुगड़ व विभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारिगणों, पारिवारिक जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्