Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


तपस्या का पारणा (श्रीमती हेमलता बुच्चा के "13" की तपस्या)

02-Aug-2022

दिनांक: 02-AUG-2022

दिन: मंगलवार, प्रातः 9.15 

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

02-08-22, मंगलवार, प्रातः 9.15 पोरसी मुहुर्त में लूणकरणसर निवासी दिल्ली कृष्णानगर प्रवासी स्व. श्रीमान जतन लाल जी बुच्चा की पुत्रवधु व श्री कुलदीप बुच्चा की धर्मपत्नी श्रीमती हेमलता बुच्चा के "13" की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजनों की उपस्थिति में संस्कारक श्री हेमराज राखेचा, श्री विनीत मालू ने  उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।

 

      कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई। तत्पश्चात परमेष्ठी वंदना का सामुहिक संगान किया गया। संस्कारक श्री विनीत मालू ने श्रीमती हेमलता बुच्चा के 13 के तप की अनुमोदना करते हुए सभी से ये आग्रह किया कि इस अल्पारम्भ व अल्पपरिग्रह से युक्त जैन संस्कार विधि को सभी अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। श्री हेमराज राखेचा ने बहुत ही सुंदर तरीके से तप की महत्वपूर्ण विशेषता पारिवारिकजनों को अवगत करवाई। संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत कराते हुए उपस्थित पारिवारिकजनों को अपने परिवार में वर्ष भर में 1 कार्यक्रम जन-जन की विधि बन चुकी जैन संस्कार विधि द्वारा संपादित करवाने की प्रेरणा दी। संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने बुच्चा परिवार एवं उपस्थित सभी पारिवारिक-जन से उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाएं। संस्कारक श्री विनीत मालू ने श्रीमती हेमलता बुच्चा के 13 के तप की अनुमोदना करते हुए तेयुप दिल्ली की तरफ से बुच्चा परिवार व पधारें हुए सभी मेहमानों का आभार ज्ञापित किया। गुरुदेव की आज्ञा लेते हुए संस्कारकों ने मंगल पाठ के साथ तप सम्पूर्ति अनुष्ठान कार्यक्रम का समापन्न किया। तेयुप-दिल्ली की तरफ से बुच्चा परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।

 

विशेष - तपस्विनी बहन श्रीमती हेमलता बुच्चा तेरापंथ धर्मसंघ में दीक्षित मुनि श्री जयदीप कुमार जी की संसारपक्षीय माता जी है।


 

तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

ॐ अर्हम्


 

;