Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


वैवाहिक वर्षगाँठ (श्री रवि-वनिता बैद)

17-Jul-2022

दिनांक: 17-JULY-2022

दिन: रविवार

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

रतनगढ़ निवासी दिल्ली प्रवासी श्री रतन चंद-रजनी बैद के सुपुत्र श्री रवि बैद एवं पुत्रवधु श्रीमती वनिता बैद के वीवाह की 25 वीं वर्षगाँठ का आयोजन जैन संस्कार विधि से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। साउथ हावड़ा से अभातेयुप संस्कारक श्री ऋषभ दुधोड़िया ने पूरी विधि विधान और मंत्र मंत्रोचार द्वारा कार्य को संपादित कराया एवं जैन संस्कार विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जैन श्वेताम्बर तेरपंथी सभा दिल्ली उत्तर मध्य के मंत्री श्री पवन डोसी ने सह संस्कारक की भूमिका निभाई एवं वक्तव्य रखा। मेहमानों ने जैन संस्कार विधि से आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। संस्कारक के सुझाव से दम्पति ने धारणा अनुसार त्याग एवं संकल्प स्वीकार किये। दंपति को आशीर्वाद एवं बधाई देते हुए श्री गिरधारी लाल जी टाँक ने जैन संस्कार विधि से किए गए आयोजन की अनुमोदना की। परिवार से मुखिया श्री रतन जी एवं रजनी बैद ने धन्यवाद दिया व भविष्य में सभी कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से हो ऐसा संकल्प किया। परिवार की ओर से श्री राकेश बैद ने संस्कारकों एवं आगंतुक मेहमानों के लिए आभार ज्ञापन किया ।संस्कारकों द्वारा बैद परिवार को मंगलभवना यंत्र भेंट किया गया।

 

तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

ॐ अर्हम्


 

;