दिनांक: 21-JULY-2022, 22-JULY-2022
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् एवं समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्यक् दर्शन कार्यशाला बैनर का अनावरण तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा दिनांक 21-07-2022 को शासनश्री साध्वीश्री रतनश्री जी के सान्निध्य में ओसवाल भवन, दिल्ली में किया गया। दिनांक 22-07-2022 को शासनश्री साध्वी श्री संघमित्रा जी- अणुव्रत भवन, शासनश्री साध्वी श्री रवि प्रभा जी- खिलौनी देवी धर्मशाला पीतमपुरा व साध्वीश्री डॉ. कुंदन रेखा जी- तेरापंथ भवन, रोहिणी के पावन सान्निध्य में सम्यक् दर्शन कार्यशाला बैनर का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दिल्ली के अध्यक्ष श्री सुखराज सेठिया, तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के अध्यक्ष श्री विकास सुराणा, मंत्री श्री अभिनंदन बैद व निवर्तमान अध्यक्ष श्री विकास बोथरा, तेरापंथ महिला मंडल दिल्ली की अध्यक्षा श्रीमती मंजू जैन व मंत्री श्रीमती यशा बोथरा, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा शाहदरा के अध्यक्ष श्री पन्नालाल बैद, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा पीतमपुरा के अध्यक्ष श्री प्रवीण बैंगाणी व मंत्री श्री सुरेंद्र मालू, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दिल्ली उत्तर मध्य के मंत्री श्री पवन डोसी, सम्यक् दर्शन कार्यशाला के राष्ट्रीय संयोजक श्री पुखराज डागा व सह-संयोजक श्री राजेश दुगड़, समण संस्कृति संकाय के आंचलिक संयोजक श्री विजयसिंह बैद, तेयुप दिल्ली कार्यशाला प्रभारी श्री राकेश लोढा, विभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों सहित तेयुप सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ठाणं आगम पर आधारित आचार्यश्री महाश्रमण जी के प्रेरणादायी प्रवचनों पर आधारित कृति "भगवान ने कहा" कार्यशाला की आधार पुस्तक है। ज्ञातव्य है कि सम्यक् दर्शन कार्यशाला 2022 में दिल्ली के स्वाध्यायीयों को तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली अपने क्षेत्रीय संयोजकों के माध्यम से "भगवान ने कहा" पुस्तक निःशुल्क प्रदान कर रही है। कार्यशाला की परीक्षा 21 अगस्त 2022 को सम्बोधि ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्