दिनांक: 21-JULY-2022
दिन: गुरुवार, प्रातः 10:35
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
21/07/2022, गुरुवार, प्रातः 10:35 AM, अत्यंत हर्ष का विषय है लाडनूँ निवासी दिल्ली प्रवासी श्री सम्पतराज जी सुधा देवी बोरड़ की सुपौत्री व रोहित - प्रियंका बोरड़ की सुपुत्री का नामकरण जैन संस्कार विधि से उपासक व संस्कारक श्री विमल गुनेचा व तेयुप दिल्ली अध्यक्ष व संस्कारक श्री विकास सुराणा ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया।
संस्कारकों ने कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र व महावीर स्तुति से की। बोरड़ परिवार के द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने परिवार को मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व श्री विकास सुराणा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी दी। तेयुप दिल्ली अध्यक्ष व संस्कारक श्री विकास सुराणा ने परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाए सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से बोरड़ परिवार को मंगल भावना यंत्र भेंट किया गया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्