Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नूतन गृह प्रवेश (श्रीमान पवन-जयश्री डागा)

09-Jul-2022

दिनांक: 09-JULY-2022

दिन: शनिवार 10:31 AM 

स्थान:  सूर्यनगर ग़ाज़ियाबाद 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

09/07/2022, शनिवार, 10:31 AM, श्रीमान पवन-जयश्री डागा सूर्यनगर ग़ाज़ियाबाद प्रवासी का नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से उपासक व संस्कारक श्री विमल गुनेचा, श्री हेमराज राखेचा ने सम्पूर्ण विधि विधान व मंगलमंत्रोच्चार से सानन्द संपन्न करवाया।

 

कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र से हुई। संस्कारकों के साथ पारिवारिकजनों ने भी महावीर स्तुति का सामूहिक संगान किया। परिवार के मुखिया श्री पवन डागा द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने मंगल भावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा की इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने नूतन गृह प्रवेश की शुभकामना एवं मंगलकामना प्रेषित करते हुए सभी पधारें हुए मेहमानों से ये निवेदन किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम अपने घर में जैन संस्कार विधि से ज़रूर संपादित करवाएं। संस्कारकों द्वारा नूतन गृह प्रवेश के उपलक्ष में सुमधुर गीतिका का संगान किया गया। संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने डागा परिवार को नूतन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए तेयुप दिल्ली की तरफ से आभार ज्ञापन किया। सभी पधारें हुए पारिवारिकजनों को त्याग प्रत्याख्यान करवाएं। संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने डागा परिवार को नूतन गृह प्रवेश की बधाई देते हुए जैन संस्कार विधि को ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में अपनाएं ऐसी प्रेरणा अवगत करवाई। तेयुप दिल्ली की तरफ से डागा परिवार को मंगल भावना पत्रक भेंट किया गया। इस सुअवसर पर दिल्ली सभा अध्यक्ष श्री सुखराज सेठिया की गरिमामय उपस्थिति रही।


 

तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

ॐ अर्हम्


 

 

 

;