दिनांक: 12-JULY-2022
दिन: मंगलवार
स्थान: तेरापंथ भवन रोहिणी, दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
12/07/2022 आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी 297वां आचार्य श्री भिक्षु जन्मोत्सव के उपलक्ष में तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा तेरापंथ भवन रोहिणी में साध्वीश्री डॉ कुंदन रेखाजी ठाणा-4 के सान्निध्य में भव्य धम्म जागरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ साध्वीश्री के मुखारविंद द्वारा मंगल नवकार मंत्र के उच्चारण से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात तेयुप साथियों द्वारा विजय गीत का संगान किया गया। तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के अध्यक्ष श्री विकास सुराणा ने अपने स्वागत वक्तव्य के माध्यम से उपस्थित धर्मानुरागी श्रावक-श्राविकाओं को परिषद् के आयामों से अवगत कराया।
साध्वी वृंद की सामूहिक गीतिका में सब स्वर से स्वर मिलाते नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य गायक सरगम विजेता श्री विकास सिंघी समेत सभी क्षेत्रीय गायक कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति रही। कार्यक्रम में स्वर रश्मियां बिखेरने वाले गायक/गायिकाओं के नाम इस प्रकार है:-
श्री शुभम जैन
श्री हिम्मत राखेचा
श्री अमित- विनीता डागा
श्री मनीष बरमेचा
श्रीमती भुवि महनोत
श्रीमती प्रवीणा सिंघी
श्री दीपक नाहर एवं अमित डागा
श्री पुलकित खटेड
श्री प्रवीण बैद
तेयुप भजन मंडली
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली के मंत्री श्री संजीव जैन, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा नांगलोई के अध्यक्ष श्री श्रीपाल जैन, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा पश्चिम विहार के अध्यक्ष श्री सुशील जैन, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा रोहिणी के अध्यक्ष श्री विजय जैन एवं मंत्री श्री राजेन्द्र सिंघी व अन्य गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेयुप दिल्ली के सांस्कृतिक प्रभारी प्रवीण बैद ने किया एवं आभार ज्ञापन तेयुप दिल्ली के उपाध्यक्ष (प्रथम) श्री मुकेश जैन ने किया। साध्वीश्री द्वारा मंगल पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा : संस्कार : संगठन
ॐ अर्हम्