Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नूतन गृह प्रवेश (श्रीमान शशी बांठिया)

10-Jul-2022

दिनांक: 10-JULY-2022

दिन: रविवार, दोपहर 03:15 बजे 

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

10/07/2022, रविवार, दोपहर 03:15 बजे, श्रीमान शशी बांठिया चुरू निवासी दिल्ली प्रवासी का नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री मनीष बरमेचा, संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया ने सम्पूर्ण विधि विधान व मंगलमंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया।

 

 कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र से हुई। संस्कारकों के साथ पारिवारिकजनों ने भी परमेष्ठी वंदना का सामूहिक संगान किया। बांठिया परिवार द्वारा मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने मंगल भावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई। 

संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया ने जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा की इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। संस्कारकों द्वारा नूतन गृह प्रवेश के उपलक्ष में सुमधुर गीतिका का संगान किया गया। संस्कारकों ने सभी पधारें हुए पारिवारिकजनों को त्याग प्रत्याख्यान करवाएं। तेयुप दिल्ली की तरफ से बांठिया परिवार को मंगल भावना यंत्र भेंट किया गया। तेयुप दिल्ली की तरफ से संदेश का वाचन संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया ने किया।



 

तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

ॐ अर्हम्


 

 

;