Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नामकरण संस्कार (श्री गगन - दिशा बाफना)

10-Jul-2022

दिनांक: 10-JULY-2022

दिन: रविवार प्रातः 11:00 बजे

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

10/07/2022, रविवार, प्रातः 11:00 AM, दिल्ली प्रवासी सुजानगढ़ निवासी श्रीमान पुखराज बाफना की सुपौत्री व श्री गगन-दिशा बाफना की सुपुत्री का नामकरण जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री सुशील डागा व आयाम राज्य सहयोगी संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया। 

 

 संस्कारकों ने कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र व परमेष्ठी वंदना से की। बाफना परिवार के द्वारा मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने परिवार को मंगल भावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई। संस्कारक श्री सुशील डागा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी दी। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाएं, सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से आभार ज्ञापन किया गया व बाफना परिवार को मंगल भावना यंत्र भेंट किया गया।


 

तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

ॐ अर्हम्


 

 

;