दिनांक: 04-JULY-2022
दिन: सोमवार प्रातः 09:45
स्थान: अणुव्रत भवन, दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
04/07/2022, सोमवार प्रातः 09:45 अणुव्रत भवन के प्रांगण में विधिपूर्वक निर्वहन करते हुये शुद्ध मंगल मंत्रोच्चार के साथ जैन संस्कार विधि से तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली के नवमनोनीत अध्यक्ष श्री विकास सुराणा व उनकी पूरी टीम का शपथ ग्रहण समारोह को सम्पन्न करवाया।
शपथ ग्रहण का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। तेयुप दिल्ली केनवमनोनीत अध्यक्ष को निवर्तमान अध्यक्ष श्री विकास बोथरा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जैन संस्कार विधि के संस्कारकों ने आशीर्वाद मंत्र का वाचन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। तेयुप दिल्ली द्वारा नवमनोनीत अध्यक्ष को मंगल भावना यंत्र भेंट किया। शपथ ग्रहण समारोह शासनश्री साध्वीश्री संघमित्रा जी के सान्निध्य में सम्पन्न करवाया गया।
संस्कारक
श्री इंद्र बैंगाणी
श्री सुभाष दुगड़
श्री मनीष बरमेचा
श्री जतन श्यामसुखा
श्री हेमराज राखेचा
श्री सौरभ आंचलिया
श्री पवन गिड़िया
श्री हिम्मत राखेचा
श्री संजय संचेती
गरिमामय उपस्थिति
श्री सुखराज सेठिया (अध्यक्ष, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली)
श्री प्रमोद घोड़ावत (महामंत्री, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली)
एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्