Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


वैवाहिक वर्षगाँठ (रजत जयंती) (श्रीमान महेंद्र जी सोनल तातेड़)

08-Jul-2022

दिनांक: 08-JULY-2022

दिन: शुक्रवार

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

 08/07/22 शुक्रवार, श्रीमान महेंद्र जी सोनल तातेड़ मोमासर निवासी दिल्ली प्रवासी की 25वीं वैवाहिक वर्षगाँठ (रजत जयंती) जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने पूरे विधि विधान व मंगल मंत्रोच्चार के माध्यम से सम्पन्न करवाया।

 

संस्कारक हेमराज राखेचा ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में सारे मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न किये जाते है। श्री हेमराज राखेचा ने सभी पारिवारिकजनों को जैन संस्कार विधि व मंगल भावना यंत्र की विस्तृत जानकारी अवगत करवाई। श्री हेमराज राखेचा ने पधारें हुए सभी परिवारिकजनों व तातेड़ परिवार को प्रेरणा दी कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से अवश्य संपादित करवाएं। तेयुप दिल्ली की तरफ से श्री हेमराज राखेचा ने आभार ज्ञापित किया। पधारें हुए सभी जनों ने जैन संस्कार विधि की भूरी भूरी प्रशंसा की। तेयुप दिल्ली की तरफ से तातेड़ परिवार को मंगल भावना यंत्र भेंट किया।


 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;