Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


जैन संस्कार विधि

01-Dec-2025

उद्देश्य :

जैन समाज में जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न पड़ावों पर संस्कारों की गरिमा एवं महत्व को स्थापित करना।
युवाओं में व्यवहारिक जैन परंपराओं से जुड़ाव।
धार्मिक आचरण एवं मर्यादा के साथ आधुनिक जीवन में संतुलन स्थापित करना।

प्रमुख गतिविधियाँ :

1. संस्कार कार्यशाला
जैन संस्कारों का महत्व समझाने हेतु एक बंधन कार्यशाला का आयोजन दिनांक 3 अगस्त 2025 को शासनश्री साध्वीश्री प्रियंका जी के सान्निध्य एवं साध्वीश्री लक्ष्मिभाई जी के सान्निध्य में रोहिणी में आयोजित की गई। इसमें जैन संस्कारों द्वारा आयोजन कैसे किया जाए, समझाया गया।

2. जैन संस्कार विधि का कार्यक्रम
नामकरण, विवाह, जन्मदिवस, समर्पण आदि अवसरों पर जैन संस्कार विधि के अनुरूप जैन संस्कारों द्वारा आयोजित किए गए।

3. जागरूकता अभियान
समाज के परिवारों को समझाया गया कि जैन संस्कार विधि से जीवन अधिक सादगपूर्ण, आध्यात्मिक एवं मर्यादित बनता है।

4. धर्मोपदेश एवं मार्गदर्शन
संस्कारों की प्रेरणा से जैन परंपराओं का सही स्वरूप समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विशेष :

  1. तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा सत्र 2025-26 में अब तक जैन संस्कार विधि द्वारा कुल 46 कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  2. तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली द्वारा जैन संस्कार विधि आयाम में जून, जुलाई, अगस्त माह में लगातार विराट श्रेणियों में स्तर परिषद की सूचियों में अपना नाम अंकित करवाया है।

लाभ एवं प्रभाव :

• समाज में धार्मिक आस्था एवं संस्कारों के प्रति विश्वास बढ़ा।
• युवाओं में जैन धर्म की समझ एवं रुचि गहरी हुई।
• सादगीपूर्ण एवं सात्विक जीवन शैली को अपनाने की प्रेरणा मिली।
• विवाह एवं अन्य संस्कारिक अवसरों पर व्यर्थ व्यय और आडंबर में कमी आई।

निष्कर्ष :

जैन संस्कार विधि समाज में धार्मिक चेतना जगाने, परंपराओं को जीवित रखने तथा नई पीढ़ी को संस्कारित करने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हुई है। तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली इस विधि को और अधिक परिवारों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

;