Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नेत्रदान

01-Dec-2025

अंधकार मिटाएं, रोशनी फैलाएं – नेत्रदान से जीवन महकाएं

तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली समाज सेवा और मानवता की भावनाओं को साकार करने में सदैव अग्रणी रही है। नेत्रदान का महत्व इस तथ्य में निहित है कि यह किसी अंधकारमय जीवन को प्रकाश प्रदान करता है। इस पावन कार्य में परिषद् की सक्रिय सहभागिता से अब तक तीन माह में 6 नेत्रदान करवाए गए हैं।

मुख्य उपलब्धियाँ :

  1. परिषद् की प्रेरणा से कई परिवारों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे।

  2. वास्तविक नेत्रदान की घटनाओं में परिषद् के सदस्यों ने तत्परता दिखाईं और अस्पतालों एवं नेत्र बैंकों से तालमेल बनाकर कार्य को सफलतापूर्वक करवाया।

  3. समाज में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को ओर अधिक संख्या में इस पुण्य कार्य के लिए जोड़ा गया।

  4. परिषद् के प्रयासों से अब तक कई व्यक्तियों की आँखों को रोशनी लौटी और उनके जीवन में नए सपनों का उजाला फैला।

;