Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


तेरापंथ टास्क फोर्स (TTF)

05-Dec-2025

तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली द्वारा तेरापंथ टास्क फोर्स (TTF) – मिशन एम्पावरमेंट के अंतर्गत मात्र 3 दिनों में 4 कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया।
इन कार्यशालाओं का लाभ दिल्ली के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने प्राप्त किया।

इन कार्यशालाओं का संचालन आचार्यप्रवर के प्रेरणास्रोत TTF प्रशिक्षक श्री भव्य बोहरा एवं श्री लोकेंद्र जैन ने किया।
उनके समर्पण, कर्मठता एवं सेवाभाव से यह कार्यशालाएँ सफलतापूर्वक संपन्न हो सकीं।

तेरापंथ टास्क फोर्स (TTF) के प्रमुख लाभ :

  1. युवाओं एवं समाजजनों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्म-विश्वास का विकास।

  2. टीमवर्क, समय प्रबंधन एवं संगठनात्मक कौशल को बढ़ावा।

  3. समाज में सेवा भावना, सहयोग एवं एकजुटता की भावना का सुदृढ़ीकरण।

  4. प्रतिभागियों में नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच का विस्तार।

  5. युवाओं का समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान हेतु प्रेरणा।

  6. आपातकालीन परिस्थितियाँ जैसे भूकंप, बाढ़, आगजनी अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित सहायता एवं राहत कार्यों के लिए प्रशिक्षित होना।

  7. प्राथमिक चिकित्सा, बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी से आपदा प्रबंधन में सहयोग।

प्रभारी श्री चैनल मुनीराज एवं सभी साथियों के अथक परिश्रम, सुनियोजित प्रयास एवं सतत सहयोग से इन कार्यशालाओं को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

;