(जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली उत्तर मध्य)
दिनांक: 03-JULY-2022
दिन: रविवार, प्रातः 10:15
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
दिनांक 03/07/2022 वार - रविवार प्रातः 10:15, अणुव्रत भवन के प्रांगण में विधिपूर्वक निर्वहन करते हुये शुद्ध मंगल मंत्रोच्चार के साथ जैन संस्कार विधि से जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली उत्तर मध्य के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रसन्न पुगलिया व उनकी पूरी टीम का शपथ ग्रहण समारोह को सम्पन्न करवाया। शपथ ग्रहण समारोह शासनश्री साध्वीश्री संघमित्रा जी के सान्निध्य में सम्पन्न करवाया गया।
शपथ ग्रहण का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण व परमेष्ठी वंदना की स्तुति के संगान के साथ हुआ। JSTS दिल्ली उत्तर मध्य के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को निवर्तमान अध्यक्ष श्री दीपक जैन ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संस्कारक श्री सुभाष दुगड़ ने अपने अंदाज में मंगल भावना यंत्र की कुछ विशेष जानकारी अवगत करवाई। संस्कारक श्री पवन गिड़िया ने जैन संस्कार विधि की जानकारी दी। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से अपने घरों में ज़रूर सम्पादित करवाये। सभी ने इसे सहर्ष स्वीकार किया। जैन संस्कार विधि के संस्कारकों ने आशीर्वाद मंत्र का वाचन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। तेयुप दिल्ली द्वारा दिल्ली उत्तर मध्य सभा को मंगल भावना यंत्र भेंट किया।
संस्कारक
श्री सुभाष दुगड़
श्री मनीष बरमेचा
श्री हेमराज राखेचा
श्री विकाश सुराणा
श्री संजय संचेती
श्री पवन गिड़िया
गरिमामय उपस्थिति
श्रीमती सुमन नाहटा (उपाध्यक्ष महासभा)
श्री सुखराज सेठिया (अध्यक्ष, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली)
श्री प्रमोद घोड़ावत (महामंत्री, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली)
एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्